12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedअर्चना गौतम का 9 साल पुराना ऑडिशन वीडियो देख खा जाएंगे गच्चा,...

अर्चना गौतम का 9 साल पुराना ऑडिशन वीडियो देख खा जाएंगे गच्चा, रवि किशन के भी उड़ गए होश

Published on

बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में चंद दिन बाकी है। इस सीजन ट्रॉफी किसके हाथों में जाएगी, फिलहाल इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। मगर चार कंटेस्टेंट ऐसे हैं जो बिग बॉस 16 के फिनाले में पहुंच चुके हैं। अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट और निमृत कौर अहलूवालिया ग्रैंड फिनाले में पहुंचने वाले कंटेस्टेंट बन चुके हैं। वहीं घर से बेघर होने के लिए एमसी स्टैन, शिव ठाकरे और सुम्बुल नॉमिनेट हैं। इस बीच अर्चना गौतम का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक शो में ऑडिशन देती दिख रही हैं। तब और अब की अर्चना में जमीन आसमान का अंतर आ चुका है। आइए दिखाते हैं अर्चना गौतम का वो ऑडिशन वीडियो।

बताया जा रहा है कि अर्चना गौतम का ये वीडियो 9 साल पुराना है। इस शो का नाम बाजीगर है। शो के जज भोजपुरी स्टार और राजनेता रवि किशन, पंकज भदौरिया और अन्य सितारे हैं। जैसे ही अर्चना गौतम शो में ऑडिशन के लिए पहुंचती हैं तो वह अपनी स्वीट स्वीट बातों से जजों को इंप्रेस कर देती हैं। वह शुरुआत रवि किशन से ही करती हैं कि वह इस शो में उन्हीं को मिलने आई हैं। यहां अर्चना बताती हैं कि उन्होंने रियल स्टेट में काम किया है। यहां रवि किशन के सामने वह सेल कॉल भी करके दिखाती हैं।

अर्चना गौतम पर फैन ने कसा तंज
अर्चना गौतम को अब तक कई यूजर्स ने शेयर किया और रिएक्ट किया। एक ने कहा कि अब पता चला इस डबल फेस अप्रोच के पीछे की कहानी क्या है। वहीं कुछ ने कहा कि कैसे वह शो दर शो खुद को वैसा बताती हैं। हालांकि वीडियो में अर्चना गौतम का ऑडिशन काफी पॉजिटिव दिख रहा है। उनकी बातों से रवि किशन और पंकज काफी इंप्रेस दिख रही हैं।

अर्चना गौतम को क्यों कहते हैं बिकिनी गर्ल
बता दें अर्चना गौतम ने करियर की शुरुआत कई टीवी और प्रिंट विज्ञापनों से की। उन्होंने ग्रेट ग्रैंड मस्ती और हसीना पारेकर जैसी फिल्मों में भी छोटा सा रोल अदा किया। इससे पहले वह साल 2014 में मिस उत्तर प्रदेश जीतक चर्चा में आई थीं। उन्होंने साल 2018 में मिस बिकिनी इंडिया कॉम्पीटिशन में हिस्सा लिया। इसके बाद से उन्हें बिकिनी गर्ल भी कहा गया। साल 2021 में अर्चना ने कांग्रेस ज्वाइन की और तब से उनका सपना है कि वह सासंद बने।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...