12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedShocking! कृष्णा अभिषेक के बाद इस कॉमेडियन ने छोड़ा 'द कपिल शर्मा...

Shocking! कृष्णा अभिषेक के बाद इस कॉमेडियन ने छोड़ा ‘द कपिल शर्मा शो’, फीस पर बिगड़ी बात?

Published on

‘द कपिल शर्मा शो’ लंबे समय से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो अकसर ही किसी ना किसी वजह से चर्चा में बना रहता है. वहीं अब ‘द कपिल शर्मा शो’ को लेकर एक चौंकाने वाली बात सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृष्णा अभिषेक और चंदन प्रभाकर के बाद सिद्धार्थ सागर ने भी शो को अलविदा कह दिया है. आइये जानते हैं कि पूरा मामला है क्या?

सिद्धार्थ सागर ने छोड़ा द कपिल शर्मा शो
‘द कपिल शर्मा शो’ के नए सीजन में कई नए कलाकारों की एंट्री देखने को मिली. इनमें से एक सिद्धार्थ सागर भी हैं. कॉमेडी शो में सिद्धार्थ सागर ‘सेल्फी मौसी’ और ‘उस्ताद घरचोरदास’ जैसे कई अलग-अलग रोल में दर्शकों को हंसाते नजर आते हैं. वहीं अब उनके शो छोड़ने की खबरें सामने आ रही हैं. ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ सागर ने ‘द कपिल शर्मा शो’ को बाय कह दिया है.

कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ सागर शो में अपनी फीस बढ़वाना चाह रहे थे, लेकिन मेकर्स इसके लिए राजी नहीं हुए. जिस वजह से उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया. ‘द कपिल शर्मा शो’ ऑफर होने के बाद सिद्धार्थ दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हुए थे. वहीं अब वो फिर से दिल्ली वापस लौट गए हैं. हालांकि, जब इस बारे में सिद्धार्थ सागर से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया. ऐसे में कम उम्मीद है कि सिद्धार्थ कपिल शर्मा शो पर वापस आएंगे.

ये स्टार्स भी छोड़ चुके हैं शो
सिद्धार्थ सागर पहले ऐसे कलाकार नहीं हैं जिन्होंने टेलीविजन के पॉपुलर शो को अलविदा कहा है. इससे पहले भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर, अली असगर, उपासना सिंह और चंदू चायवाला का रोल निभाने वाले चंदन प्रभाकर भी शो छोड़कर जा चुके हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कृष्णा अभिषेक ने बात करते हुए कहा था कि उनके और कपिल शर्मा के बीच किसी तरह की अनबन नहीं है. वो दोनों जल्द ही फिर साथ काम करते दिखेंगे.  ऐसे में सवाल ये भी है कि क्या सिद्धार्थ सागर के शो छोड़ने के बाद ‘द कपिल शर्मा शो’ में कृष्णा अभिषेक की एंट्री होगी? या फिर मेकर्स सिद्धार्थ की शर्त पूरी कर उन्हें शो में बनाए रखेंगे.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...