12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedहिंडनबर्ग के भंवर में फंसे अडानी, पहले क्रेडिट सुईस , अब अमेरिका...

हिंडनबर्ग के भंवर में फंसे अडानी, पहले क्रेडिट सुईस , अब अमेरिका से आई बुरी खबर

Published on

नई दिल्ली

कुछ दिनों पहले तक 127 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर उद्योगपति का ताज पहनने वाले गौतम अडानी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। अमेरिकी रिसर्च फर्नम हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी समूह को बड़ा झटका लगा है। अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली रही है। अगर आंकड़ों में देखें तो पिछले 5 दिनों में अडानी समूह के शेयरों के मार्केट कैप में 39 फीसदी तक गिरावट देखने को मिली। 5 दिनों में अडानी समूह को 743760 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के भंवर में अडानी ऐसे फंसे कि उन्हें अपना एफपीओ (FPO) वापस लेना पड़ा। फुल सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद भी अडानी एंटरप्राइजेज का एफपीओ वापस ले लिया गया। खुद गौतम अडानी ने सामने आकर निवेशकों के सामने अपनी बात रखी और कहा कि निवेशकों के हितों को देखते हुए ये फैसले लिया गया है।

चौतरफा घिरे गौतम अडानी
गौतम अडानी इस रिपोर्ट के आने के बाद से चौतरफा घिरते जा रहे है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई, इसके बाद अब क्रेडिट सुईसने उन्हें झटका दिया। क्रेडिट सुईस की प्राइवेट बैंकिंग कंपनी ने अडानी ग्रुप के बॉन्ड/सिक्योरिटीज को जीरो लेंडिंग वैल्यू असाइन कर दी है। क्रेडिट सुईस के फैसले के बाद अडानी ग्रुप के शे.र 25 फीसदी तक गिर गए। ये सिलसिला इतने पर ही नहीं रुका। क्रेडिट सुईस के बाद सिटी ग्रुप (CITI Group) ने भी अडानी समूह की कंपनी की लैंडिंग वैल्यू हटा दी है। 2 फरवरी को सिटी ग्रुप की वेल्थ यूनिट ने भी अडानी सिक्योरिटीज, नोट्स पर लोन देने पर रोक लगा दी है। उन्होंने अडानी समूह की सभी लेंडिंग वैल्यू को तुरंत प्रभाव से हटा दिया। इस खबर के आने के बाद से अडानी के शेयरों में गिरावट तो तय है।

रिजर्व बैंक और इंडिया ने भी बैंकों से अडानी ग्रुप में उनके एक्सपोजर की जानकारी मांगी है रिजर्व बैंक ने बैंकों को कहा है कि वो अडानी समूह को दिए गए कर्ज की पूरी जानकारी दें। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। वहीं सेबी भी अब इस मामले में अपनी निगरानी बढ़ा दी है। अडानी समूह के शेयरों की बात करें तो कंपनी के लगभग सभी शेयर लाल निशान पर बने हुए है। अडानी एंटरप्रेइजेज के शेयर 38.2 फसीदी गिर चुके है। अडानी पोर्ट एंड एईजेड के शेयरों में 35.3 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। अंबुजा सीमेंट के शेयर 32.9 फीसदी, अडानी टोटल गैस 51.1 फीसदी, एसीसी 21.1 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी 39.7 फीसदी गिर चुकी है। वहीं अडानी वल्मर 22.6 फीसदी, एनडीटीवी 17.4 फीसदी, अडानी पावर 22.6 फीसदी तक गिर चुका है। वहीं अडानी ट्रांसमिशन 37.2 फीसदी तक गिर चुका है। पिछले पांच दिनों में अडानी के शेयरों में 38.7 फीसदी तक गिर चुके है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...