12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedTAX का 'खेल', 1 रुपये बढ़ी आमदनी तो लगेगा ₹25000 का फटका

TAX का ‘खेल’, 1 रुपये बढ़ी आमदनी तो लगेगा ₹25000 का फटका

Published on

नई दिल्ली

बजट 2023 के ऐलान के आखिरी हिस्से में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इनकम टैक्स को लेकर जो घोषणाएं की, उसके बाद सदन में 30 सेकेंड तक तालियों की आवाज गूंजती रही। दरअसल 8 सालों के लंबे इंतजार के बाद बजट में इनकम टक्स को लेकर बड़ी घोषणा की गई। वित्त मंत्री ने नए टैक्स सिस्टम (New Income Tax) में टैक्स छूट की सीमा को बढ़ाकर 7 लाख कर दिया। इस घोषणा के बाद 7 लाख रुपये तक की कमाई करने वालों को एक रुपया भी टैक्स नहीं देना होगा, लेकिन अगर आपकी कमाई 1 रुपये भी बढ़ी तो आपको जोर का झटका लगेगा।

1 रुपये भी बढ़ी कमाई तो लगेगा झटका
जी हां इनकम टैक्स के इस छूट में थोड़ा पेच भी है। अगर आपकी आमदनी 7 लाख रुपये से 1 रुपये भी अधिक होगी तो आपको 25000 रुपये तक का टैक्स भरना होगा। वित्त मंत्री ने नए टैक्स सिस्टम में भी सेक्शन 87A का बेनिफिट दिया है। नए टैक्स सिस्टम के मुताबित अगर आपकी इनकम 7 लाख रुपये है तो आपको जीरो टैक्स लगेगा। अगर आपकी सैलरी इससे ऊपर है तो 3,00,001 रुपये से लेकर 6 लाख रुपये पर 5% का टैक्स लगेगा। 6,00,001 रुपये से 9 लाख रुपये तक की आमदनी पर 10 का टैक्स भरना होगा। यानी अगर आपकी सैलरी 7 लाख रुपये से 1 रुपये भी अधिक है तो आपको सेक्शन 87A का लाभ नहीं मिलेगा ।

क्या है 1 रु का खेल
अगर किसी की सैलरी 700001 रुपये यानी 7 लाख 1 रुपये है तो उसे 25000 रुपये के टैक्स का झटका लगेगा। नए टैक्स सिस्टम के मुताबिक 7 लाख में से 3 लाख रुपये पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। बाकी बचे 4 लाख, इसपर आपको टैक्स स्लैब के मुताबिक इनकम टैक्स देना होगा। पहले 3 लाख की सैलरी पर आपको 5 फीसदी का टैक्स, यानी 15000 रुपये और बाकी बचे 1 लाख रुपये पर 10% के हिसाब से 10000 रुपये का टैक्स भरना होगा। यानी 700001 रुपये की सैलरी पर आपको 25000 (15000+10000) का इनकम टैक्स भरना होगा।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...