12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedजहां कभी हुआ था अपहरण, वहां पर अडानी के करीबियों को वापसी...

जहां कभी हुआ था अपहरण, वहां पर अडानी के करीबियों को वापसी का भरोसा

Published on

अहमदाबाद

आम बजट से भी ज्यादा देश में इन दिनों गौतम अडानी की चर्चा हो रही है। इसकी वजह की अहमदाबाद के लोकल ब्वॉय गौतम अडानी की संपत्ति में गिरावट, लेकिन अडानी के करीबी लोगों का कहना है कि Hindenburg Research की रिपोर्ट के चलते निगेटिव सेंटीमेंट के चलते गिरावट आई है, लेकिन अडानी मजबूत वापसी करेंगे। भारत सरकार के महाराष्ट्र के बाद गुजरात देश का दूसरा ऐसा स्टेट है जहां पर सबसे ज्यादा डीमैट अकाउंट होल्डर हैं। दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स के पायदान ने 15वें स्थान पर पहुंचे गौतम अडानी को लेकर अहमदाबाद हर गली-नुक्कड़ पर चर्चा है, क्यों कि अहमदाबाद के लोगों ने अडानी की तरक्की को काफी करीब से देखा है। 60 साल के गौतम अडानी का 24 जून, 1962 को एक जैन परिवार में जन्म हुआ था। 1998 में गौतम तब पहली बार ज्यादा सुर्खियों में आए थे। जब उनका उस वक्त के शातिर गैंगेस्टर फजलू रहमान ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद फिर गौतम अडानी का नाम अहमदाबाद के लोगों के नया नहीं रहा।

भरोसे की क्या है वजह
अडानी ग्रुप पर कारीबी लोगों के भरोसे की सबसे बड़ी वजह है इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश। गौतम अडानी ने एयरपोर्ट, पोर्ट और बिजली उत्पादन में निवेश किया है। ये निवेश के एक टकसाल है जहां से सालों तक अडानी ग्रुप को रिटर्न में रकम मिलेगी। इसके अलावा जो सबसे अहम तथ्य है वो यह है कि एयरपोर्ट से कितने यात्री आए और गए। पोर्ट पर कितने समान की आवाजाही हुई, या फिर कितनी बिजली बनी। इसमें हेराफेरी संभव नहीं है। ऐसे में ये कारोबार अडानी ग्रुप की बड़ी मजबूती है। उनके एक करीबी ने नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से बातचीत में कहा कि बाजार में गिरावट निगेटिव सेंटीमेंट की वजह से है। ऐसा पहली बार हुआ जब किसी ग्रुप ने अपने पूरी तरह से सब्सक्राइब्ड एफपीओ को वापस लिया, 20 हजार करोड़ रुपये लौटाना कोई छोटी बात नहीं है।

अडानी ग्रुप की पांच बड़ी मजबूतियां
1. इनकम गर्वमेंट और पब्लिक सोर्सेस से
2. लॉग टर्म इंवेंस्टमेंट, फिर सिर्फ मेंटीनेंस
3. ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में बड़ा इंवेस्टमेंट
4. कई क्षेत्रों में अडानी ग्रुप एकाधिकार
5. 16 में से सिर्फ 1 पोर्ट ही लिस्टेड

क्या मजबूत एसेट बेस बचाएगा?
अडानी ग्रुप के शेयरों की कीमत लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट होने के बाद भी गुजरात के उनके घर अहमदाबाद में लोगों को उम्मीद है कि अडानी अपने मजबूत एसेट बेस के इस मुसीबत से बचकर बाहर आएंगे। शेयर मार्केट में कई दशक से ट्रेडिंग कर रहे एक जानकार कहते हैं कि गौतम अडानी के अंदर एक्जीक्यूशन स्किल है। उन पर कर्ज है लेकिन साथ एसेट भी हैं। अभी तक वे हर मुश्किल से लड़कर आगे बढ़े हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...