16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedगेम के लिए अर्चना गौतम और प्रियंका ने की हद पार तो...

गेम के लिए अर्चना गौतम और प्रियंका ने की हद पार तो भड़के बिग बॉस ने रोक दिया टास्क

Published on

‘बिग बॉस 16’ में इस समय 50 लाख रुपये की प्राइज मनी वापस पाने के लिए टॉर्चर टास्क चल रहा है। एक फरवरी के एपिसोड में मंडली के सदस्यों (शिव, निमृत और स्टैन) ने नॉन-मंडली के सदस्यों यानी प्रियंका, अर्चना और शालीन को टॉर्चर किया था। लेकिन दो फरवरी को उल्टा होगा। प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट और अर्चना गौतम, मंडली के सदस्यों को टॉर्चर करते नजर आएंगे। लेकिन 50 लाख रुपये की प्राइज मनी वापस पाने के लालच में तीनों इस हद तक चले गए कि बिग बॉस को यह टास्क तुरंत ही बीच में रोकना पड़ा।

मेकर्स ने 2 फरवरी को आने वाले Bigg Boss 16 के एपिसोड का नया प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो में Archana Gautam, शिव, एमसी स्टैन और निमृत के मुंह पर हल्दी और मिर्च फेंकती नजर आ रही हैं। हल्दी Nimrit Kaur Ahluwalia और MC Stan की आंखों में चली जाती है। निमृत, अर्चना पर बुरी तरह चिल्लाती हैं और फिर रो पड़ती हैं। लेकिन अर्चना यहीं नहीं रुकतीं। वहीं प्रियंका और शालीन एक के बाद एक बाल्टी में पानी भरकर शिव, निमृत और स्टैन के मुंह पर मारते हैं। वहीं शालीन पानी फेंकने के चक्कर में स्टैन के मुंह पर बाल्टी मार देते हैं। बाल्टी टूट जाती है। स्थित बदतर हो जाती है, जिसे देख बिग बॉस कार्य रोक देते हैं।

भड़के यूजर्स- अर्चना में इंसानियत नहीं
इस प्रोमो को देख यूजर्स भी भड़क गए हैं और वो प्रियंका, शालीन और अर्चना पर गुस्सा निकाल रहे हैं। एक यूजर ने कलर्स टीवी द्वारा शेयर किए गए प्रोमो के पोस्ट पर कमेंट किया, ‘शालीन ने बाल्टी मारी और अर्चना ने मिर्च मसाला फेंका। यह टास्क नहीं बल्कि बदला है। यह अमानवीय है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘अर्चना पापी गुड़िया और घटिया औरत है। इसमें इंसानियत नाम की चीज ही नहीं है।

काम्या पंजाबी ने जताई नाराजगी, किया यह ट्वीट
काम्या पंजाबी जो खुद ‘बिग बॉस’ में हिस्सा ले चुकी हैं, उन्होंने भी इस तरह से टास्क खेले जाने पर नाराजगी जताई और ट्वीट किया, ‘टास्क को करने और जीतने के और भी तरीके हैं। जरूरी नहीं कि इंसानियत छोड़ दी जाए।

किसकी लगेगी क्लास और कौन होगा बेघर?
अब देखना यह होगा कि इस वीकेंड का वार में करण जौहर इस टॉर्चर टास्क में किसकी क्लास लेंगे और किसकी तारीफ करेंगे। मालूम हो कि इस वीकेंड का वार एपिसोड को फराह खान की जगह करण जौहर होस्ट करेंगे। सलमान खान अब सिर्फ ‘बिग बॉस 16’ के फिनाले को होस्ट करते नजर आएंगे। पिछला वीकेंड का वार फराह ने होस्ट किया था। ‘बिग बॉस 16’ का फिनाले 12 फरवरी को होगा। फिनाले में अभी निमृत, शालीन, अर्चना और प्रियंका चौधरी हैं। देखना यह होगा कि शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और सुम्बुल तौकीर खान में से और कौन फिनाले एपिसोड में एंट्री करेगा।

Latest articles

मप्र में गर्मी का प्रचंड प्रहार- रतलाम में पारा 44 डिग्री के पार, भोपाल समेत 12 जिलों में स्कूलों का समय बदला

भोपाल। मप्र में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस सीजन...

भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक की भिंड में संदिग्ध मौत

भोपाल। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक...

कचरे से बनी देश की पहली ‘जीरो सीमेंट’ सड़क: भोपाल के एम्प्री ने रचा इतिहास

भोपाल। राजधानी स्थित सीएसआईआर-एडवांस्ड मटेरियल एंड प्रोसेस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एम्प्री) ने सड़क निर्माण के...

शादी की पहली सालगिरह से पहले वनकर्मी ने की खुदकुशी, पत्नी 5 माह की गर्भवती

भोपाल। राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी नगर में रहने वाले एक वनकर्मी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...