16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedगौतम अडानी के साथ मुकेश अंबानी, आरके दमानी और सावित्री जिंदल पर...

गौतम अडानी के साथ मुकेश अंबानी, आरके दमानी और सावित्री जिंदल पर भी भारी पड़ी जनवरी…लगा 4.6 लाख करोड़ का झटका

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप ने अपनी फ्लैगशिप कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज के 20 हजार करोड़ रुपए के एफपीओ को वापस ले लिया है। कंपनी ने कहा है कि वह निवेशकों के पैसे लौटाएगी। हिंडनबर्ग के कथित खुलासे के बाद अडानी समूह की कंपनियों को अब तक 68 बिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। अडानी समूह की सबसे प्रतिष्ठित कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज को अकेले 25% से ज्यादा नुकसान हुआ है।

हिंडनबर्ग के कथित खुलासे के बाद जिस तरीके से अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर गिर रहे हैं, उसका असर गौतम अडानी की नेट वर्थ पर भी पड़ा है। कभी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में नंबर दो पर पहुंच गए गौतम अडानी अब टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियरर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) की 2 फरवरी की रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम अडानी अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में खिसककर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 72.1 बिलियन डॉलर है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स पर नजर डालें तो गौतम अडानी को हिंडनबर्ग के खुलासे के बाद से अब तक कुल 48.5 बिलियन डॉलर गंवाने पड़े हैं। सप्ताह भर के भीतर ही 12.5 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।

इन उद्योगपतियों के लिए भी बुरी खबर लाया 2023
सिर्फ गौतम अडानी ऐसे भारतीय उद्योगपति नहीं हैं, जिनके लिए 2023 की शुरुआत बेहद खराब रही। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी, राधा किशन दमानी और सावित्री जिंदल भी शामिल हैं। businessinsider की एक रिपोर्ट के मुताबिक अडानी के अलावा 2023 की शुरुआत से अबतक मुकेश अंबानी को करीब 5 बिलियन डॉलर, राधा किशन दमानी को 2 बिलियन डॉलर और सावित्री जिंदल को 1 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। इस तरह अडानी समेत चारों उद्योगपतियों को अब तक 56.5 बिलियन डॉलर की चपत लग चुकी है। जो 2 फरवरी को डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत के मुताबिक कुल 4,643,271,700,000 रुपये है।

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं। तो वहीं, सावित्री जिंदल, जिंदल ग्रुप की मुखिया हैं। जिंदल ग्रुप के संस्थापक ओमप्रकाश जिंदल के निधन के बाद उनकी पत्नी सावित्री ने गद्दी संभाली थी। इसी तरह राधा किशन दमानी दिग्गज इन्वेस्टर और सुपर मार्केट चेन डी-मार्ट के संस्थापक हैं।

अमीरों की लिस्ट में अडानी से आगे निकले अंबानी
मुकेश अंबानी को इस साल अब तक भले ही 5 बिलियन डॉलर की चपत लगी हो, लेकिन अमीरों की लिस्ट में अब उन्होंने गौतम अडानी को पछाड़ दिया है और 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ 81 बिलियन डॉलर।

Latest articles

बटाला को 176 करोड़ की सौगात: सीएम भगवंत मान ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- ‘विपक्षी दल परिवार बचाने में जुटे’

बटाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को बटाला में 176.91 करोड़ रुपये...

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...