9.4 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeभोपालमिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को...

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

Published on

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की ‘फिनिक्स गैस एजेंसी’ (एचपी) में स्टॉक हेरफेर और फर्जी डिलीवरी का गंभीर मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में 40 से अधिक ऐसे उपभोक्ता चिन्हित किए गए हैं, जिनके पास सिलेंडर पहुंचे बिना ही मोबाइल पर सफल डिलीवरी के मैसेज आ गए। उपभोक्ताओं के विरोध के बाद जब मामला गहराया, तो खाद्य विभाग और तेल कंपनी ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है।

जांच में खुलासा हुआ कि 8 और 9 अप्रैल को एजेंसी को आवंटित किए गए दो ट्रकों (कुल 684 सिलेंडर) के वितरण में भारी अनियमितता बरती गई। कई सिलेंडर बिना ओटीपी (OTP) के ही बांट दिए गए, जिसके बाद कंपनी ने एजेंसी का नया स्टॉक रोक दिया था। हालांकि, उपभोक्ताओं की परेशानी देखते हुए खाद्य विभाग के हस्तक्षेप के बाद फिलहाल नया स्टॉक जारी कर दिया गया है। फिलहाल पुराने स्टॉक और वितरण रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है। इस मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब जांच की आंच पूर्व सहायक आपूर्ति अधिकारी बीपी शर्मा तक पहुंची।

आरोप है कि कलेक्ट्रेट में पदस्थ रहते हुए उन्होंने इस एजेंसी पर सख्ती दिखाई और बाद में दबाव बनाकर इसे स्वयं खरीद लिया। जांच टीम अब यह भी पता लगा रही है कि उनके रिश्तेदारों के नाम पर और कितनी गैस एजेंसियां संचालित हो रही हैं। मामले की विस्तृत रिपोर्ट एक-दो दिन में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को सौंपी जाएगी। खाद्य आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने भी इस प्रकरण में कलेक्टर से रिपोर्ट तलब की है।

शहर में गैस की किल्लत और कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने शादी वाले घरों के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब शादी के लिए दो कमर्शियल सिलेंडर लेने हेतु उपभोक्ताओं को सीधे कलेक्ट्रेट स्थित खाद्य विभाग कार्यालय में आवेदन करना होगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा आग लगने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम/रायपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) द्वारा संचालित विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में सोमवार को...

More like this

मानसून से पहले सड़कों पर उतरे मंत्री विश्वास सारंग, नालों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र में आगामी मानसून के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी संभावित...

शाहजहानाबाद की अशोका कॉलोनी में सरेराह हवाई फायरिंग, स्कूटी सवार बदमाशों ने फैलाई दहशत, वारदात सीसीटीवी में कैद

भोपाल। राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अशोका कॉलोनी में शुक्रवार...

अधिकमास एवं छठवें बड़े मंगल का दिव्य संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखने वाले अधिकमास और छठवें बड़े मंगल के...