10.1 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराजनीति'राहुल याद रखें- वह खुद, सोन‍िया और रॉबर्ट वाड्रा बेल पर हैं',...

‘राहुल याद रखें- वह खुद, सोन‍िया और रॉबर्ट वाड्रा बेल पर हैं’, मोदी सरकार पर गांधी ने बोला हमला तो रव‍िशंकर प्रसाद का पलटवार

Published on

नई दिल्ली

संसद में मंगलवार को अडानी विवाद पर बहस के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मोदी सरकार पर हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी को सावधान करते हुए कहा कि याद रखें, वह खुद, उनकी मां सोनिया गांधी और जीजा रॉबर्ट वाड्रा जमानत पर हैं।

National Herald और AgustaWestland scandals क्या हैं?
रविशंकर प्रसाद ने संसद में राहुल गांधी की ओर से मोदी सरकार पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए उसकी निंदा की। उन्होंने राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड केस और अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला के बारे में पूछा कि इन मामले के बारे में उनका क्या कहना है? संसद के बाहर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी के खिलाफ बेबुनियाद और शर्मनाक आरोप लगाए।

‘भारत की छवि को धूमिल करने वाले सभी बड़े घोटालों में कांग्रेस’
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता भारत की छवि को धूमिल करने वाले सभी बड़े घोटालों में शामिल थे। प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ईमानदार नेता के खिलाफ राहुल गांधी ने जिस तरह के शर्मनाक आरोप लगाए गए हैं कि उन्हें गांधी परिवार की सच्चाई याद दिलाना भी जरूरी है। उन्होंने पूछा कि वाड्रा डीएलएफ घोटाले में क्या हुआ। कैसे डीएलएफ से 65 करोड़ का ब्याज मुक्त लोन मिल गया। साथ ही जमीन भी मिल गई। वाड्रा ने सस्ती जमीन लेकर महंगे दामों में बेच दी।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भ्रष्टाचार के दो स्तंभों पर खड़ी कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचा रही है। भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देना राहुल गांधी और उनके परिवार का पुराना इतिहास रहा है।इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए गौतम अदानी के व्यापार और संपत्ति में उछाल को साल 2014 में मोदी सरकार के गठन से जोड़कर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को बदला गया था।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...