8.7 C
London
Friday, December 5, 2025
Homeराज्यखौफनाक! शराब पीने की शर्त पर मौत का खेल, 10 मिनट में...

खौफनाक! शराब पीने की शर्त पर मौत का खेल, 10 मिनट में पिलाए 3 क्वार्टर, मौत के बाद बांट लिए पैसे

Published on

आगरा

दो दोस्तों ने अपने दोस्त को शराब पिलाने की ऐसी शर्त लगा डाली कि चंद मिनटों में ही उसकी सांसे थम गईं। इतना ही नहीं उसकी मौत के बाद उसकी जेब में रखे रुपये आपस में बांट लिए और मौके से चंपत हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर परिवारजनों से उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। युवक की मौत का कारण जानने के लिए मृतक का बिसरा सुरक्षित कर लिया है।

मामला आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र का है। मृतक के भाई सुखवीर ने बताया कि 8 फरवरी को उसके भाई जयसिंह पुत्र चरण सिंह निवासी धांधुपुरा को उसके दो दोस्त भोला और केशव ने 10 मिनट में तीन क्वार्टर देशी शराब के पिला दिए। जयसिंह को शराब इस तरह से पिलाई गई कि उसकी तबियत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। उसकी जेब में रखे 60 हजार रुपये भी निकाल लिए। जिन्हें केशव और भोला ने आपस में बांट लिए थे।

साजिश के तहत बताई हत्या
मृतक के भाई सुखवीर ने बताया कि उसका भाई जयसिंह ई रिक्शा चलाता था। गाड़ी की किस्त जमा कराने के लिए वह अपने घर से 60 हजार रुपये लेकर निकला था। रास्ते में उसे केशव और भोला मिल गए। दोनों ने ताजगंज के शिल्पग्राम पार्किंग के पास जबरदस्ती से शराब पिलाई थी। जिसकी जानकारी उसे प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे दी थी। उसने बताया कि कुछ समय पहले केशव से उसके भाई का झगड़ा हो गया था। इसका बदला लेने के लिए उसके भाई को मार डाला है।

दोनों आरोपी भेजे जेल
सुखवीर ने बताया कि उसकी शिकायत पर पुलिस ने भोला और केशव को हिरासत में ले लिया था। दो दिनों तक उन्हें कस्टडी में रखा गया। 11 फरवरी को पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। एसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जयसिंह को अत्यधिक शराब पिलाई गई थी। अब शराब में कुछ मिलाकर पिला दिया गया है। इसकी जांच के लिए बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। मौत का कारण जांच रिपोर्ट के बाद पता चल जाएगा।

Latest articles

IND vs SA: कप्तान KL राहुल! विशाखापत्तनम में 20 बार हो चुकी ‘ग़लती’ मत दोहराना, वरना हाथ से फिसल जाएगी सीरीज़!

IND vs SA: रांची में मिली शानदार जीत की ख़ुशी रायपुर में किरकिरी हो...

भेल ट्रेड यूनियन नेता स्व. आरडी त्रिपाठी के पुण्यतिथि पर विशेष—राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन नेता के रूप में बनाई पहचान,श्रमिकों के हितों के लिये लड़ी...

केसी दुबे,भोपाल ।हेवी इलेक्ट्रिकल मजदूर ट्रेड यूनियन (हेम्टू) इंटक  के राष्ट्रीय नेता स्व.आरडी त्रिपाठी...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...

More like this

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...

लालच देकर छात्राओं के साथ मुस्लिम युवक ने की छेड़छाड़

गंजबासौदा ।गंजबासौदा क्षेत्र के हाईवे मार्ग स्थित ग्राम कस्बा बागरोद के हाट बाजार में...

साढ़े ग्यारह माह में 4.60 करोड़ का अवैध मादक पदार्थ जब्त

इंदौर।मध्यप्रदेश में पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के तस्करों पर लगातार...