10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअफ्रीका में फैला खतरनाक मारबर्ग वायरस, 9 लोगों की मौत, टेंशन में...

अफ्रीका में फैला खतरनाक मारबर्ग वायरस, 9 लोगों की मौत, टेंशन में आए डब्‍ल्‍यूएचओ ने तेज की निगरानी

Published on

मलाबो

अफ्रीकी देश इक्वेटोरियल गिनी में घातक मारबर्ग वायरस फैल गया है। यह मारबर्ग वायरस बहुत ही संक्रामक है और इबोला की तरह ही घातक है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने इस संक्रमण को देखते हुए अपनी निगरानी को तेज कर दिया है। इस किलर वायरस की चपेट में आकर अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। डब्‍ल्‍यूएचओ ने मंगलवार को एक आपातकालीन बैठक बुलाई है ताकि वैक्‍सीन और इसके इलाज को लेकर चर्चा की जा सके। डब्‍ल्‍यूएचओ के अधिकारी जार्ज अमेह ने कहा, ‘इस क्षेत्र में निगरानी को बढ़ा दिया गया है।’

जार्ज ने कहा, ‘जैसाकि आप जानते हैं कि इसके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश करना, समस्‍या के हल के लिए जरूरी है। हमने कोविड 19 की टीम को फिर से तैनात किया है जो वहां पर संक्रमित लोगों की तलाश के लिए मौजूद थीं।’ डब्‍ल्‍यूएचओ ने संक्रमण से बचाव, केस मैनेजमेंट, प्रयोगशाला, हेल्‍थ इमरजेंसी के विशेषज्ञों को तैनात किया है। पिछले सप्‍ताह इक्वेटोरियल गिनी ने 200 से ज्‍यादा लोगों को क्‍वारंटाइन किया था और किए नटेम प्रांत में लोगों के आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

मारबर्ग से मरीजों के मरने की दर 88 प्रतिशत
इस प्रांत में एक अजीब बुखार फैला था। इक्वेटोरियल गिनी ने सोमवार को मारबर्ग वायरस के पहले मामले के सामने आने का ऐलान किया था। देश में मौतों के अलावा 16 लोगों के संक्रमित होने के संदिग्‍ध मामले भी सामने आए हैं। डब्‍ल्‍यूएचओ के अफ्रीका क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक मत्‍श‍िदिसो मोइती ने सोमवार को कहा, ‘मारबर्ग एक बहुत ही संक्रामक वायरस है। इक्वेटोरियल गिनी के अधिकारियों के त्‍वरित और निर्णायक एक्‍शन से इस वायरस पर काबू पाने के लिए पूरी ताकत से प्रयास किया गया।’

इस बीच पड़ोसी देश कैमरून ने संक्रमण फैलने के डर से पिछले सप्‍ताह अपनी सीमा पर लोगों का आना जाना प्रतिबंध‍ित कर दिया था। मंगलवार को कैमरून में दो संदिग्‍ध मामले सामने आए थे। डब्‍ल्‍यूएचओ ने कहा कि मारबर्ग एक बहुत ही तेजी से फैलने वाली बीमारी है जिससे बुखार के साथ शरीर के अंदरुनी अंगों से खून निकलने लगता है। इस संक्रमण के होने पर मरीजों के मरने की दर 88 प्रतिशत तक है। अभी तक इस बीमारी से बचाव के लिए कोई वैक्‍सीन या एंटी वायरल इलाज नहीं है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...