17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedजिस कंपनी से जांच कराने जा रहे अडानी उसपर उठे सवाल, इस...

जिस कंपनी से जांच कराने जा रहे अडानी उसपर उठे सवाल, इस वजह से कई बार लग चुका है जुर्माना

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट जबसे पेश हुई है अडानी ग्रुप के शेयर लगातार नीचे जा रहे हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के चलते अडानी ग्रुप को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से हो रहे नुकसान के बाद अब अडानी समूह डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। अडानी ग्रुप ने शॉर्ट सेलर कंपनी के दावों को खारिज करने के लिए कुछ कंपनियों के ऑडिट के लिए इंडिपेंडेंट अकाउंटिंग फर्म ग्रांट थॉर्नटन को हायर किया है। माना जा रहा है कि इस जांच से अडानी निवेशकों के भरोसे को फिर से हासिल करना चाहते हैं। वहीं बड़े निवेशकों के विश्वास को और मजबूत करना चाहते हैं, लेकिन जिस इंडिपेंडेंट अकाउंटिंग फर्म ग्रांट थॉर्नटन को अडानी ग्रुप ने हायर किया है अब उसी पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि अडानी समूह ने जिस अकाउंटिंग फर्म ग्रांट थॉर्नटन को ऑडिट के लिए हायर किया है, उसपर ठीक से ऑडिट नहीं करने पर कई बार फाइन लग चुका है। इससे संबंधित एक फोटो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

प्रशांत भूषण ने किया ट्विट
वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने इंडिपेंडेंट अकाउंटिंग फर्म ग्रांट थॉर्नटन को लेकर ट्विट किया है। ट्विट में प्रशांत भूषण ने लिखा है कि अडानी समूह ने जिस फ़र्म को ऑडिट के लिए हायर किया है, उस पर ठीक से ऑडिट नहीं करने के लिए कई बार फ़ाइन लगाया जा चुका है। उन्होंने अपने ट्विट में एक फोटो भी शेयर की है। इस फोटो में ग्रांट थॉर्नटन ( पर ठीक से ऑडिट नहीं करने पर फाइन लगाए जाने से संबंधित कई खबरें दिख रही हैं। प्रशांत भूषण के इस ट्विट को शाम सात बजे तक नौ हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था। इसपर 126 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है। पिछले दिनों समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से लिखा था कि अकाउंटेंसी फर्म ग्रांट थॉर्नटन अडानी समूह की कुछ कंपनियों का स्वतंत्र ऑडिट करेगी। कंपनी ने इस हायरिंग को गोपनीय रखा है। अकाउंटेंसी फर्म अडानी समूह की कुछ कंपनियों के आडिट के साथ ये देखेगा कि ग्रुप में रिलेटिड पार्टी ट्रांजेक्शन कॉर्पोरेट गवर्नेंस स्टैंडर्ड का पालन करते हुए किया गया है कि नहीं। हालांकि बता दें कि इस खबर को लेकर ना तो अडानी समूह की ओर से कुछ कहा गया है और ना ही ग्रांट थॉर्नटन की ओर से।

120 अरब डॉलर से ज्यादा गिरा मार्केट कैप
अडानी समूह को लेकर हिंडनबर्ग की निगेटिव रिपोर्ट के बाद से कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ है। अडानी समूह का मार्केट कैप 120 अरब डॉलर तक गिर गया है। खुद गौतम अडानी का नेटवर्थ घटकर आधा रह गया है। गौतम अडानी की निजी संपत्ति 51 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। अडानी समूह के कई शेयरों में अभी भी लोअर सर्किट देखा जा रहा है। शेयरों के भाव लगातार कम हो रहे हैं।

Latest articles

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...