17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedएलन मस्क फिर दुनिया के सबसे बड़े रईस बनने के करीब, मुकेश...

एलन मस्क फिर दुनिया के सबसे बड़े रईस बनने के करीब, मुकेश अंबानी टॉप 10 में

Published on

नई दिल्ली

टेस्ला, ट्विटर और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप पर पहुंचने के करीब पहुंच गए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में रेकॉर्ड इजाफा हुआ है। इसकी वजह यह है कि इस साल टेस्ला की कीमत में 70 फीसदी तेजी आई है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक मस्क की नेटवर्थ में बुधवार को 4.42 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। अब उनकी नेटवर्थ 191 अरब डॉलर पहुंच गई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट 192 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। आरनॉल्ट और मस्क की नेटवर्थ में मात्र एक अरब डॉलर का अंतर रह गया है। इस साल मस्क की नेटवर्थ में 54.2 अरब डॉलर की तेजी आई है जबकि आरनॉल्ट की नेटवर्थ 29.9 अरब डॉलर उछली है। 2021 के अंत में मस्क की नेटवर्थ 300 अरब डॉलर पहुंच गई थी।

इस बीच गौतम अडानी की नेटवर्थ में गिरावट का सिलसिला जारी है। बुधवार को इसमें 1.03 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इस साल उनकी नेटवर्थ 70.1 अरब गिरी है और अब यह 50.4 अरब डॉलर रह गई है। पिछले साल अडानी की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 44 अरब डॉलर का उछाल आया था। लेकिन इस बार साल के पहले डेढ़ महीने में ही वह आधी से अधिक नेटवर्थ गंवा चुके हैं। 24 जनवरी के आई एक निगेटिव रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई है।

अंबानी टॉप 10 में लौटे
उधर देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर अमीरों की लिस्ट में टॉप 10 में आ गए हैं। बुधवार को उनकी नेटवर्थ में 1.81 अरब डॉलर की तेजी आई। वह 83.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दसवें नंबर पर हैं। वैसे इस साल उनकी नेटवर्थ में 3.77 अरब डॉलर की गिरावट आई है। अंबानी एशिया के अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।

Latest articles

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...