17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedउधर 'शहजादा' को एडवांस बुकिंग में झटका, इधर 'पठान' ने शुक्रवार को...

उधर ‘शहजादा’ को एडवांस बुकिंग में झटका, इधर ‘पठान’ ने शुक्रवार को खेला है बड़ा दांव

Published on

कार्तिक आर्यन की फिल्‍म ‘शहजादा’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि ओपनिंग डे पर ही बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍म की हालत पतली होने वाली है। एक तरफ जहां फिल्‍म की एडवांस बुकिंग बेहद फीकी है, वहीं शुक्रवार को इसे टक्‍कर देने के लिए ‘पठान’ के मेकर्स ने बड़ा दांव खेला है। यशराज फिल्‍म्‍स ने घोषणा की है कि इस शुक्रवार को देशभर के कई मल्‍टीप्‍लेक्‍स चेन में ‘पठान’ के टिकट्स फ्लैट 110 रुपये में मिलेंगे। शुक्रवार को शाहरुख खान की फिल्‍म की र‍िलीज को 24 दिन पूरे हो जाएंगे, ऐसे में ‘पठान’ की कमाई की कम हो चुकी रफ्तार में शुक्रवार को तेजी आने की पूरी संभावना है। जबकि ‘शहजादा’ की हालत यह है कि ओपनिंग डे के लिए बुधवार रात तक 1 करोड़ रुपये के टिकटों की भी एडवांस बुकिंग नहीं हुई है।

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की ‘शहजादा’ असल में अल्‍लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्‍म ‘अला वैकुंठप्रेमुलु’ का रीमेक है। इस फिल्‍म को रोहित धवन ने डायरेक्‍ट किया है। पहले यह फिल्‍म 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। लेकिन बॉक्‍स ऑफिस पर ‘पठान’ का तूफान देख मेकर्स ने रिलीज एक हफ्ते के लिए पोस्‍टपोन कर दी। अब यह फिल्‍म 17 फरवरी को रिलीज हो रही है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि बॉक्‍स ऑफिस पर ‘शहजादा’ एक सैं‍डविच रिलीज बनकर रह जाएगी। यह फिल्‍म दो तरफ से पिसती हुई दिख रही है। एक तरफ शाहरुख खान की ‘पठान’ है, जो रिलीज के 22 दिनों बाद भी करोड़ों में कमाई कर रही है, वहीं शुक्रवार को ही मार्वल की सुपरहीरो फिल्‍म ‘एंट-मैन एंड वास्‍प क्‍वांटुमेनिया’ भी रिलीज हो रही है।

‘शहजादा’ की एडवांस बुकिंग मात्र 60 लाख रुपये
शुरुआत में जब ‘शहजादा’ की रिलीज पोस्‍टपोन हुई तो इसे एक स्‍मार्ट मूव समझा गया। लेकिन ‘एंट-मैन 3’ के साथ रिलीज को अब बाजार के जानकार सुसाइडल मान रहे हैं। ‘शहजादा’ की एडवांस बुकिंग बीते 11 फरवरी से ही शुरू हो गई थी। लेकिन दुखद है कि ओपनिंग डे के लिए बुधवार रात तक सिर्फ 60 लाख रुपये के टिकटों की बिक्री हुई है। यह बहुत ही निराशाजनक है। कार्तिक आर्यन की पिछली रिलीज ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। रिलीज से पहले ‘भूल भुलैया 2’ ने ओपनिंग डे के लिए 6.55 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी।

रविवार तक ‘पठान’ का 500 करोड़ का टारगेट
‘शहजादा’ की समस्‍या अब ये भी है कि शुक्रवार को ‘पठान’ के टिकटों की कीमत 110 रुपये रहेगी। ऐसे में सिनेमाघर पहुंचने वाले दर्शकों की संख्‍या शाहरुख खान की फिल्‍म देखने के लिए बढ़ेगी। बीते महीनों में हमने ‘नेशनल सिनेमा डे’ के दौरान 100 रुपये के टिकट के बूते ‘ब्रह्मास्‍त्र’ को तगड़ी कमाई करते हुए देखा है। सिद्धार्थ आनंद की स्‍पाई-एक्‍शन फिल्‍म ‘पठान’ के लिए यह बेहद स्‍मार्ट मूव है, क्‍योंकि 22वें दिन फिल्‍म ने हिंदी वर्जन से देश में 3.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्‍म अपने आख‍िरी दौर में है, ऐसे में शुक्रवार को कमाई में उछाल और शनिवार-रविवार को चौथे वीकेंड के बाद ‘पठान’ आसानी से 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार करते हुए दिख रही है। 22 दिनों में फिल्‍म ने 479.90 करोड़ रुपये है।

ओपनिंग डे पर मंदा रहने वाला है ‘शहजादा’ का धंधा
‘शहजादा’ में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, मनीषा कोइराला, रॉनित रॉय और सचिन केडकर भी हैं। एडवांस बुकिंग के आंकड़े इतना तो साफ कर रहे हैं कि ‘शहजादा’ ओपनिंग डे पर बहुत ज्‍यादा कमाल नहीं दिखाने वाली है। लेकिन फिल्‍म रोमांटि-एक्‍शन-कॉमेडी है, ऐसे में अगर दर्शकों को यह फिल्‍म थोड़ी भी पसंद आती है तो यह आगे फैमिली एंटरटेनर के तौर पर वीकेंड में और उसके बाद कमाई कर सकती है। फिल्‍म का बजट 85 करोड़ रुपये है। ऐसे में बॉक्‍स ऑफिस पर हिट का टैग लेने के लिए भी फिल्‍म को कम से कम 90-95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन करना होगा।

Latest articles

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...