12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeUncategorizedबरेली की दुल्हनिया बनीं स्वरा भास्कर, फहाद अहमद के बारे में जानते...

बरेली की दुल्हनिया बनीं स्वरा भास्कर, फहाद अहमद के बारे में जानते हैं आप?

Published on

बरेली

फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर अब बरेली की दुलहनिया बन गई हैं। उन्होंने फहाद अहमद से शादी की। स्वरा भास्कर अपने एक्टिंग करियर के साथ-साथ विभिन्न मुद्दों पर बेबाकी से राय रखने के लिए खासी चर्चित रही हैं। केंद्र सरकार के खिलाफ कई मुद्दों पर उन्होंने बेबाक राय रखी है। सोशल मीडिया पर वह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। अभी उनकी शादी की खबरों ने चर्चा को गरमा दिया है। 9 अप्रैल 1988 को दिल्ली में जन्मी स्वरा को बरेली का छोरा भाया। 34 वर्षीय स्वरा भास्कर ने 31 वर्षीय फहाद से शादी कर सोशल मीडिया पर चर्चा के बाजार को गरमा दिया है। चर्चा उनके पति बने फहाद की हो रही है। हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। आइए हम आपको फहाद अहमद के बारे में बताते हैं।

विचार मिले और जीवनसाथी बन गए
मशहूर एक्टर के जीवनसाथी को लेकर खासी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। उन्होंने जिस शख्स से शादी की है, उनका नाम फहाद अहमद है। फहाद और स्वरा के राजनीतिक विचार एक समान हैं। इसी ने दोनों को करीब लाने में बड़ी भूमिका निभाई। 16 फरवरी को दोनों ने शादी कर ली।

बरेली के रहने वाले हैं फहाद
फहाद अहमद उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मूल निवासी हैं। उनका जन्म 2 फरवरी 1992 को बहेड़ी में हुआ था। बहेड़ी बरेली जिला मुख्यालय से करीब 48 किलोमीटर पड़ता है। फहाद राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता जिरार अहमद अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के नेता हैं।

एएमयू से स्नातक, टिस से एमफिल
फहाद अहमद ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से स्नातक तक की पढ़ाई की है। इसके बाद टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज से उन्होंने सोशल वर्क में एमफिल किया। टिस में पढ़ाई के दौरान उन्होंने छात्र राजनीति में कदम रखा। टिस स्टूडेंट्स यूनियन के महासचिव पद पर वे वर्ष 2017 और 2018 में चुने गए।

डिग्री विवाद को लेकर चर्चा में आए थे फहाद
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज में डिग्री विवाद में भी फहाद अहमद खासे चर्चित रहे। दरअसल, फहाद ने यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन एस. रामादोराई के हाथों से दीक्षांत समारोह में एमफिल की डिग्री लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद टिस ने उनके पीएचडी में रजिस्ट्रेशन से वंचित कर दिया। टाटा इंस्टीट्यूट ने फहाद के निर्णय को विश्वविद्यालय का अपमान करार दिया था।

सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर बनाई पहचान
फहाद ने मुंबई में अपनी पहचान सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर बनाई। एससी, एसटी और ओबीसी स्टूडेंट्स के फीस माफी के मुद्दे को उन्होंने छात्र नेता के तौर पर उठाया था। एंटी सीएए प्रोटेस्ट के दौरान उन्होंने कई रैलियों को संबोधित किया था। भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान वानखेड़े स्टेडियम के बाद मूक प्रदर्शन का वे हिस्सा रहे थे। अगस्त क्रांति मैदान में दिसंबर 2019 में हुए आंदोलन का भी नेतृत्व किया था। वर्ष 2022 में उन्होंने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की। अबु आजमी और रईस शेख की मौजूदगी में पार्टी का दामन था। उन्हें समाजवादी पार्टी युवजन सभा का मुंबई और महाराष्ट्र का अध्यक्ष बनाया गया है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...