15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, भीतर घुसे 10 आतंकवादी, सुरक्षा...

पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, भीतर घुसे 10 आतंकवादी, सुरक्षा बलों पर बरसा रहे गोलियां

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के सबसे अधिक आबादी वाले शहर कराची में आतंकवादियों ने शुक्रवार को पुलिस प्रमुख के ऑफिस पर हमला कर दिया। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार पैरामिलिट्री रेंजर्स, पुलिस और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी अभी भी जारी है। दावा किया जा रहा है कि पुलिस ऑफिस के भीतर फिलहाल 8 से 10 आतंकवादी मौजूद है। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने एक ब्लास्ट के बाद गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। खोरासन डायरी के अनुसार एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस हमले की पुष्टि की है।

कराची पुलिस के एआईजी और पाक मीडिया के अनुसार, आतंकवादी परिसर में घुस गए हैं और दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। परिसर के गेट बंद कर दिए गए हैं और लाइट बंद कर दी गई है। पाकिस्तान में आतंकी घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। कराची पुलिस मुख्यालय पर हुआ हमला इस कड़ी में ताजा मामला है। जियो टीवी की खबर के अनुसार, गोली लगने से एक बचाव अधिकारी घायल हो गया है जिसे जिन्ना अस्पताल भेज दिया गया है। अधिकारी को दो गोलियां लगी हैं लेकिन फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

घटनाक्रम पर खुद नजर रख रहे सिंध सीएम
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने कई डीआईजी को मौके पर पुलिस बल भेजने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, ‘कराची पुलिस ऑफिस पर हमला किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है।’ मुराद अली शाह ने संबंधित अधिकारी से तत्काल एक प्रारंभिक रिपोर्ट मांगी है। सिंध के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसमें शामिल संदिग्धों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। खबरों के अनुसार, सिंध के गवर्नर कामरान टेसोरी ने हमले पर चिंता जताई है और आईजी गुलाम नबी मेमन से रिपोर्ट मांगी है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...