15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयफ्लाइट में कपड़े उतारकर महिला ने किया हंगामा, लगी कॉकपिट में घुसने

फ्लाइट में कपड़े उतारकर महिला ने किया हंगामा, लगी कॉकपिट में घुसने

Published on

नई दिल्‍ली ,

प्‍लेन के अंदर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला टॉपलेस हो गई. महिला ने इस दौरान अजीबोगरीब डिमांड की और कहा कि उसे कॉकपिट के अंदर जाना है. महिला सिगरेट पीना चाहती थी. वहीं, महिला को क्रू सदस्‍यों ने काबू में करने की कोशिश की तो उसने एक को दांत काट लिया.

‘द इंडिपेंडेट’ के मुताबिक- प्‍लेन स्‍टावरोपोल से रूस की राजधानी मास्‍को जा रहा था. इसी दौरान अंझेलिका मोस्‍कविटिना नाम की महिला यात्री ने प्‍लेन के टॉयलेट में सिगरेट पीनी शुरू कर दी. अंझेलिका मोस्‍कविटिना प्‍लेन के टॉयलेट के अंदर मौजूद थीं, इसी दौरान प्‍लेन में अचानक टर्बोलेंस होने लगा. टर्बोलेंस वह स्थिति होती है, जब हवा में उड़ते हुए प्‍लेन में अचानक ही कंपन होने लगता है.

अंझेलिका मोस्‍कविटिना द्वारा की गई हरकत का वीडियो रसियन न्‍यूज साइट Mash ने भी शेयर किया. इस वीडियो में अंझेलिका सेमी न्यूड नजर आ रही हैं. वीडियो में कुछ लोग उनसे कह रहे हैं कि वह अपनी सीट पर बैठ जाएं और अपने कपड़े पहन लें. लेकिन, अंझेलिका मोस्‍कविटिना ने प्‍लेन के क्रू मेंबर्स की बातों को अनसुना कर दिया. एक क्रू मेंबर ने इस दौरान उन्‍हें लताड़ भी लगाई और कहा कि वह प्‍लेन के नियमों को तोड़ रही हैं. उन्‍हें इस बात का भी हवाला दिया गया कि प्‍लेन में बच्‍चे हैं, इस बात की तो मर्यादा रखें.

वीडियो में यह भी दिख रहा है कि एक फ्लाइट अटैंडेट ने कंबल से अंझेलिका का शरीर ढंकने की कोशिश की. लेकिन, उसने कंबल ओढ़ने से मना कर दिया. इसी बीच अंझेलिका ने कहा कि वह कॉकपिट में जाना चाहती हैं. कॉकपिट प्‍लेन का वह हिस्‍सा होता है, जहां पायलट, को-पायलट के साथ बैठता है. अंझेलिका ने यह भी कह दिया कि वह मानसिक अस्‍पताल या जेल जाने को भी तैयार है.

‘जान से मार दो पर…’
वीडियो में अंझेलिका यह कहती हुई दिख रही हैं कि उन्‍हें जान से भले ही मार दो, लेकिन वह सिगरेट जरूरी पिएंगी. इसके बाद भी प्‍लेन में मौजूद क्रू सदस्‍यों ने उन्‍हें शांत रहने के लिए कहा. जब वह नहीं मानी तो क्रू सदस्‍यों ने उन्‍हें तार से बांधने की कोशिश की, लेकिन उन्‍होंने तार को किसी तरह खोल दिया और एक क्रू सदस्‍य को दांत काट लिया.

एयरपोर्ट पर उतरते ही गिरफ्तारी
जैसे ही अंझेलिका मॉस्‍को एयरपोर्ट पर उतरीं उनको हिरासत में ले लिया गया. इस मामले में एयरलाइन कंपनी एयरफ्लोट (Aeroflot) के प्रवक्‍ता का बयान भी आया. प्रवक्‍ता ने कहा- महिला यात्री को कई चेतावनी दी गई, इसके बावजूद उसने सभी बातों को अनसुना कर दिया. वह कॉकपिट में घुसने की कोशिश कर रही थी. महिला की हरकत की वजह से कैप्‍टन ने उन्‍हें बांधने का ऑर्डर दिया.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...