15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयPAK में बड़ा आतंकी हमला, चार घंटे से फायरिंग जारी, कराची पुलिस...

PAK में बड़ा आतंकी हमला, चार घंटे से फायरिंग जारी, कराची पुलिस मुख्यालय में फिदायीन ने खुद को उड़ाया

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान के कराची में शुक्रवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ है. आठ से दस आतंकी कराची पुलिस मुख्यालय (KPO) में घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में अब तक दो आतंकियों को मार गिराया जा चुका है जबकि घायलों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. मुठभेड़ अभी भी जारी है. सेना की कार्रवाई में पुलिस हेडक्वार्टर की चौथी मंजिल को भी खाली करा लिया है. वहीं, एक और आत्मघाती हमलावर ने इमारत की छत पर खुद को उड़ा लिया.

यह हमला शुक्रवार शाम लगभग 7.10 मिनट पर शराह-ए-फैसल इलाके में हुआ. सिंध पुलिस के आईजी का कहना है कि सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया. पाकिस्तान के एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, कराची पुलिस हेडक्वार्टर में मौजूद संभावित रूप से पांच और आतंकियों को मार गिराने के लिए ऑपरेशन जारी है. कराची पुलिस मुख्यालय में घुसे इन आतंकियों के पास भारी विस्फोटक और हथियार हैं, जिनसे ये लगातार हमला कर रहे हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कराची पुलिस मुख्यालय में घुसे इन आतंकियों के पास हैंड ग्रेनेड और ऑटोमैटिक गन हैं. पाकिस्तान रेंजर्स और पुलिसबलों ने एआईजी ऑफिस के पास इलाके को चारों ओर से घेर लिया है. सिंध पुलिस और पाकिस्तान रेंजर्स भारी संख्या में केपीओ के पास तैनात हैं. फिलहाल मुठभेड़ जारी है.सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने बताया कि पुलिस हेडक्वार्टर की पांच मंजिला इमारत की तीन मंजिलों को अब तक खाली करा लिया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकियों ने सबसे पहले आधा दर्जन हैंड ग्रेनेड पुलिस मुख्यालय पर फेंके और फिर अंदर घुस गए. पुलिस से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अर्धसैनिक बलों, पुलिस और आतंकियों के बीच भारी गोलीबारी जारी है. हमलावरों को चारों ओर से घेरने के लिए जिले की सभी मोबाइल वैन को तुरंत मौके पर बुला लिया गया है.

पाकिस्तानी रेंजर्स के प्रवक्ता ने बताया कि क्विक रिस्पॉन्स फोर्स (क्यूआरएफ) घटनास्थल पर पहुंचा और इलाके को चारों ओर से घेर लिया. पुलिस सर्जन डॉ. सुमारिया सैयद ने बताया कि एक घायल वर्कर को इलाज के लिए जिन्नाह पोस्टग्रैजुएट मेडिकल सेंटर लाया गया.

सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने घटना पर संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्र के डीआईजी को निर्देश देते हुए कहा कि इस हमले में शामिल आतंकियों को गिरफ्तार किया जाए. पुलिस मुख्यालय पर हमला किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है. मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी से रिपोर्ट मांगते हुए कहा है कि वह निजी तौर पर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.

बता दें कि कराची पुलिस मुख्यालय कराची के मेन आर्टरी रोड पर है, जो सीधे हवाईअड्डे की ओर जाता है. कराची में सुरक्षाबलों के निर्देश पर ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया गया है. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के प्रवक्ता ने कराची पुलिस हेडक्वार्टर पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है.

बता दें कि पाकिस्तान में नवंबर से ही आतंकी हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं. दरअसल नवंबर में पाकिस्तानी तालिबान ने पाकिस्तान सरकार के साथ कई महीनों से जारी सीजफायर को खत्म कर दिया था. पिछले महीने पेशावर में तालिबान के एक आत्मघाती हमलावर ने एक मस्जिद के भीतर खुद को उड़ा लिया था. इस हमले में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें पुलिसकर्मियों की संख्या सबसे अधिक थी.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...