15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान: नमाज पढ़ने जा रहे धार्मिक उपदेशक की मस्जिद के गेट पर...

पाकिस्तान: नमाज पढ़ने जा रहे धार्मिक उपदेशक की मस्जिद के गेट पर गोली मारकर हत्या

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान के पेशावर शहर के बाहरी इलाके मशोखेल में एक मौलवी की अज्ञात बंदूकधारियों ने मस्जिद के गेट पर उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वह सुबह की नमाज अदा करने जा रहा था. एफआईआर में कहा गया है कि उनकी किसी से कोई निजी दुश्मनी नहीं थी. पुलिस ने ये जानकारी दी है.

बता दें कि एक दिन पहले पाकिस्तान के ही कराची में शुक्रवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ था. कराची पुलिस मुख्यालय (KPO) में घुस आए सभी आतंकियों को पाकिस्तानी रेंजर्स ने ढेर कर दिया है. तीन आतंकियों को ढेर करने के अलावा एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की भी मौत हुई है जबकि 11 लोग घायल हुए हैं.

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने इस हमले की जिम्मेदारी भी ली है. यह हमला शुक्रवार शाम लगभग 7.10 मिनट पर शराह-ए-फैसल इलाके में हुआ. आतंकी कराची पुलिस मुख्यालय (KPO) में घुस आए थे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी. कराची पुलिस मुख्यालय में घुसे इन आतंकियों के पास भारी विस्फोटक और हथियार थे, जिनसे ये लगातार हमला कर रहे थे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कराची पुलिस मुख्यालय में घुसे इन आतंकियों के पास हैंड ग्रेनेड और ऑटोमैटिक गन थे. पाकिस्तान रेंजर्स और पुलिसबलों ने एआईजी ऑफिस के पास इलाके को चारों ओर से घेर लिया था. सिंध पुलिस और पाकिस्तान रेंजर्स भारी संख्या में केपीओ के पास तैनात किया गया था. इससे पहले सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने बताया था कि पुलिस हेडक्वार्टर की पांच मंजिला इमारत की तीन मंजिलों को अब तक खाली करा लिया गया है.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...