11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजाको राखे साइयां... तुर्किये में भूकंप के 450 घंटे बाद मलबे में...

जाको राखे साइयां… तुर्किये में भूकंप के 450 घंटे बाद मलबे में जिंदा मिले पति-पत्नी पर खो दिया बच्चा

Published on

इस्तांबुल

बचाव दलों ने तुर्किये और सीरिया में छह फरवरी को आये विनाशकारी भूकंप के मलबे से और भी जीवित लोगों को बाहर निकाला है, जबकि लोगों के जीवित मिलने की संभावना घटती जा रही है। हालांकि, विदेशी बचाव एजेंसियों के आने के बाद तुर्की में हालात धीरे-धीरे सामान्य होते जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों को मेडिकल सहायता भी दी जा रही है। इस समय तुर्की की सरकार के सामने सबसे बड़ी परेशानी भूकंप में गिरे मकानों को दोबारा खड़ी करने की है। सरकारी अनुमानों के मुताबिक तुर्की और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 46000 को पार कर चुकी है। अब भी और ज्यादा संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका बनी हुई है। भूकंप के बाद शनिवार को हुए घटनाक्रम इस प्रकार हैं:-

हेते में तीन लोगों को बचाया गया:
बचाव अभियान के 13वें दिन एक दंपती और उसके बेटे को हेते प्रांत की राजधानी अंताक्या में एक अपार्टमेंट भवन के मलबे से निकाला गया। बाद में, बच्चे की मौत हो गई। सरकारी अनादोलु समाचार एजेंसी ने उनकी पहचान समीर मुहम्मद अक्कार (49), उनकी पत्नी रागदा (40) और 12 वर्षीय बेटे के रूप में की। खबरों के अनुसार, मलबे में दो और बच्चों के शव बरामद किये गये। शुक्रवार शाम तक तुर्किये में कुल मृतक संख्या 39,672 थी, जिसके साथ ही तुर्किये और सीरिया में भूकंप में मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 43,360 पहुंच गई।

घाना के फुटबॉल खिलाड़ी का शव मिला:
इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब चेलसी और न्यूकैसल का प्रतिनिधित्व कर चुके घाना के फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियन अत्सु का शव अंताक्या शहर में भूकंप में ध्वस्त हुई एक इमारत के मलबे से बरामद किया गया। वह 31 साल के थे। अत्सु के प्रबंधक ने शनिवार को कहा कि तलाशी दल ने अंताक्या शहर में 12 मंजिला इमारत के मलबे से अत्सु का शव बरामद किया। प्रबंधक मूरत उजुनमेहमेट ने निजी समाचार एजेंसी ‘डीएचए’ को बताया, ”अत्सु का शव मलबे के नीचे पाया गया था। फिलहाल उनके सामान की तलाश जारी है।”

तुर्किये के क्लब हातायिस्पोर से जुड़े थे अत्सु
अत्सु सितंबर में तुर्किये के क्लब हातायिस्पोर से जुड़े थे। उन्होंने छह फरवरी को आये भीषण भूकंप से कुछ घंटे पहले पांच फरवरी को कासिम्पसा एस.के के खिलाफ गोल कर अपनी टीम को जीत दिलायी थी। हातायिस्पोर ने कहा कि अत्सु के शव को घाना भेजा जा रहा है। क्लब ने ट्वीट किया, ”हमारे पास दुख को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं।” भूकंप के एक दिन बाद आई खबर में कहा था अत्सु को मलबे से जीवित बाहर निकाला गया है और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, हालांकि कुछ दिनों बाद क्लब ने उनके अब भी लापता होने की घोषणा की थी।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...