11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयउत्तर कोरिया ने फिर दागी मिसाइल, US के साथ मिलिट्री ड्रिल पर...

उत्तर कोरिया ने फिर दागी मिसाइल, US के साथ मिलिट्री ड्रिल पर साउथ कोरिया को चेताया

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर कोरिया ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) को लॉन्च कर अमेरिका और साउथ कोरिया को चेतावनी दी है. ये मिसाइल जापान के पश्चिमी तट से दूर समुद्र में लॉन्च की गई है. राष्ट्रपति किम जोंग उन ने शनिवार सुबह 8 बजे अचानक लॉन्चिंग ड्रिल का आदेश दिया, जिसके बाद Hwasong-15 मिसाइल दागी गई.

उत्तर कोरिया की न्यूज एजेंसी KCNA ने कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया के खिलाफ रणनीति बनाने वालों के विरोध की क्षमता का वास्तविक प्रमाण है. उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका पर भड़क गईं. उन्होंने यूएस पर प्योंगयोंग के खिलाफ शत्रुतापूर्ण नीति का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा, “मैं चेतावनी देती हूं कि हम दुश्मन की हर हरकत पर नजर रखेंगे और उसके हर शत्रुतापूर्ण कदम के खिलाफ उसके अनुरूप शक्तिशाली और भारी जवाबी कार्रवाई करेंगे.” उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु और मिसाइल खतरे को देखते हुए अमेरिका और साउथ कोरिया ने वार्षिक सैन्य अभ्यास शुरू करने की घोषणा की थी. उससे पहले ही शनिवार को किम जोंग ने मिसाइल परीक्षण का आदेश दिया.

न्यूज एजेंसी ने कहा कि मिसाइल ने 4015 सेकंड में 989 किी की उड़ान भरी. बता दें कि Hwasong-15 का पहला परीक्षण साल 2017 में किया गया था. KCNA ने कहा कि मिसाइल लॉन्चिंग जनरल ब्यूरो द्वारा निर्देशित इमरजेंसी फायर पॉवर कम्बेट स्टैंडबाय ऑर्डर पर की गई थी. इसके लिए किम जोंग उन ने लिखित आदेश जारी किया था. अमेरिका के मिसाइल स्पेशलिस्ट अंकित पांडा ने कहा कि महत्वपूर्ण बात ये है कि अभ्यास में शामिल चालक दल को चेतावनी दिए बिना अभ्यास का आदेश दिया गया था.

उत्तर कोरिया की सत्तारूढ़ पार्टी ने ICBM की वास्तविक युद्ध क्षमता की सराहना की जोकि परिवर्तनशील और शक्तिशाली जवाबी हमले के लिए तैयार है. विश्लेषकों का कहना है कि उत्तर कोरिया संभावित नई ठोस-ईंधन वाली मिसाइल सहित और अधिक हथियारों का परीक्षण कर सकता है, जो युद्ध की स्थिति में उत्तर कोरिया को अपनी मिसाइलों को तेजी से तैनात करने में मदद कर सकता है.

उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत प्रतिबंधित हैं, लेकिन प्योंगयांग का कहना है कि वाशिंगटन और उसके सहयोगियों द्वारा “शत्रुतापूर्ण नीतियों” का मुकाबला करने के लिए इसका हथियार विकास आवश्यक है.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...