11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमुस्लिमों के खिलाफ पश्चिमी साजिश है कंडोम... तालिबान ने लगाया सख्त बैन,...

मुस्लिमों के खिलाफ पश्चिमी साजिश है कंडोम… तालिबान ने लगाया सख्त बैन, घर-घर जाकर धमका रहे आतंकवादी

Published on

काबुल

अफगानिस्तान का शासन और वहां के नियम-कानून अब आतंकवादी संगठन तालिबान के हाथ में हैं। तालिबानी लड़ाकों ने अफगानिस्तान के दो मुख्य शहरों में गर्भ निरोधकों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। वे दावा कर रहे हैं कि महिलाओं के गर्भ निरोधकों की बिक्री का इस्तेमाल ‘मुस्लिम आबादी’ को काबू में करने के लिए एक ‘पश्चिमी साजिश’ है। ‘द गार्जियन’ के अनुसार, तालिबान घर-घर जा रहा है और नर्सों को धमका रहा है। वह फार्मेसियों को सभी जन्म नियंत्रण दवाओं और उपकरणों की अलमारियों को खाली करने का आदेश दे रहा है।

शहर में एक दुकान के मालिक ने कहा, ‘वे दो बार बंदूक लेकर मेरे स्टोर पर आए और मुझे धमकी दी कि मैं गर्भनिरोधक गोलियां बिक्री के लिए न रखूं। वे नियमित रूप से काबुल में हर फार्मेसी की जांच कर रहे हैं और हमने प्रोडक्ट्स को बेचना बंद कर दिया है।’ एक नर्स, जो नाम नहीं बताना चाहती थी, उन्होंने कहा कि उसे कई बार धमकाया गया था। उन्होंने कहा कि उसे एक तालिबान कमांडर ने कहा था, ‘आपको बाहर जाने और जनसंख्या को नियंत्रित करने की पश्चिमी सोच को बढ़ावा देने की अनुमति नहीं है और यह गैर-जरूरी काम है।’

जन्म नियंत्रण दवाओं के स्टॉक पर रोक
द गार्जियन ने बताया कि काबुल और मजार-ए-शरीफ के अन्य फार्मासिस्टों ने पुष्टि की है कि उन्हें किसी भी जन्म नियंत्रण दवाओं को स्टॉक नहीं करने का आदेश दिया गया है। काबुल में एक अन्य दुकान के मालिक ने कहा, ‘इस महीने की शुरुआत से जन्म नियंत्रण की गोलियां और डेपो-प्रोवेरा इंजेक्शन जैसी वस्तुओं को फार्मेसी में रखने की अनुमति नहीं है और हम मौजूदा स्टॉक को बेचने से बहुत डरते हैं।’

‘महिलाओं के शरीर पर भी तालिबान का नियंत्रण’
द गार्जियन ने बताया कि काबुल में सड़कों पर गश्त कर रहे तालिबानी लड़ाकों ने सूत्रों से कहा कि ‘गर्भनिरोधक उपयोग और परिवार नियोजन एक पश्चिमी एजेंडा है।’ ब्रिटेन में अफगान में जन्मी सामाजिक कार्यकर्ता शबनम नसीमी ने कहा, ‘तालिबान का न केवल महिलाओं के काम करने और पढ़ने के मानव अधिकार पर नियंत्रण है, बल्कि अब उनके शरीर पर भी नियंत्रण अपमानजनक है।’

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...