11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबाहर आओ, देखते हैं मोदी कैसे बचाएंगे...लंदन में भारतीय उच्‍चायोग के बाहर...

बाहर आओ, देखते हैं मोदी कैसे बचाएंगे…लंदन में भारतीय उच्‍चायोग के बाहर खालिस्‍तानियों की धमकी

Published on

लंदन

कनाडा, ऑस्‍ट्रेलिया के बाद अब ब्रिटेन में खालिस्‍तान समर्थकों ने भारत के खिलाफ जहरीली नारेबाजी की है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि खालिस्‍तान समर्थक लंदन में भारतीय उच्‍चायोग के बाहर जमा हैं और भारत, पीएम मोदी और आरएसएस के खिलाफ भड़काऊ नारेबाजी कर रहे हैं। वीडियो में उन्‍हें यह कहते हुए सुना जा रहा है, ‘बाहर आओ। देखते हैं मोदी और आरएसएस तुम्हें कैसे बचाएंगे।’ ये खालिस्‍तानी भारतीय उच्‍चायोग के कर्मचारियों को धमका रहे थे।

इन खालिस्‍तानियों के हाथ में झंडा था और वे ‘मोदी का जो यार है, गद्दार-गद्दार है’ के नारे लगा रहे थे। पाकिस्‍तान में भी राजनीतिक दल यही नारा पीएम मोदी के खिलाफ लगाते हैं। दरअसल, लंदन में बड़ी तादाद में पाकिस्‍तानी रहते हैं, ये अक्‍सर भारत और भारतीयों के खिलाफ खालिस्‍तानियों को उकसाते रहते हैं। यही नहीं खालिस्‍तान समर्थक आतंकी गुर पतवंत सिंह पन्‍नून को पाकिस्‍तान से जमकर फंडिंग मिलती रहती है। खालिस्‍तानी आतंकी जहां खुलेआम भारतीय उच्‍चायोग को धमकी दे रहे हैं, वहीं लंदन पुलिस चुप्‍पी साधे हुए है।

‘खालिस्‍तानियों के खिलाफ ऐक्‍शन ले ब्रिटिश सरकार’
इससे पहले भी लंदन में भारतीयों और पाकिस्‍तानियों-खालिस्‍तानियों के बीच हिंसा की कई वारदातें हो चुकी हैं। पाकिस्‍तानियों ने तो हिंदुओं के मंदिर को भी निशाना बनाया था। खालिस्‍तानियों की इस कायराना हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया में लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। लोग यह मांग कर रहे हैं कि आखिरकार भारतीय उच्‍चायोग ने इन्‍हें गिरफ्तार क्‍यों नहीं करवाया है। लोग ब्रिटेन की सरकार से तत्‍काल खालिस्‍तानियों के खिलाफ ऐक्‍शन लेने की मांग कर रहे हैं।

ट्विटर पर अनुपम मिश्रा लिखते हैं, ‘लंदन में खालिस्‍तानियों का भारतीय दूतावास पर रूप इनको ब्रितानी सरकार के परोक्ष समर्थन का सबूत है।’ इससे पहले खालिस्‍तानियों ने ऑस्‍ट्रेलिया में भारतीयों के खिलाफ जमकर हिंसा की थी। ये खालिस्‍तानी कथित जनमत संग्रह करवा रहे थे जिसका वहां रहे भारतीयों ने जमकर विरोध किया था। इसके बाद ये हिंसा पर अमादा हो गए थे। खालिस्‍तानियों ने ऑस्‍ट्रेलिया में कई हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया था। वहां की सरकार ने भी इस पर अभी कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...