11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतवांग में भारतीय सैनिकों से झड़प के बीच ताइवान में चीन आक्रामक,...

तवांग में भारतीय सैनिकों से झड़प के बीच ताइवान में चीन आक्रामक, सीमा पर भेजे 18 परमाणु बमवर्षक

Published on

नई दिल्ली,

भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश में हुई झड़प की खबरों के बीच चीन लगातार अपना आक्रामक रुख दिखा रहा है. खबर है कि बीते 24 घंटे में चीन ने ताइवान के हवाई रक्षा क्षेत्र में परमाणु क्षमता वाले 18 बमवर्षक (H-6 Bomber Aircraft) विमान भेजे हैं.

ताइवान के रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस दौरान चीन के कुल 21 विमानों ने ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की, जिनमें 18 न्यूक्लियर क्षमता से लैस 18 बमवर्षक थे. रिपोर्ट के मुताबिक, इसे ताइवान के हवाई क्षेत्र में चीन के विमानों की अब तक की सबसे बड़ी घुसपैठ माना जा रहा है.

क्या है चीन-ताइवान विवाद?
दरअसल ताइवान खुद को अलग देश मानता है जबकि चीन इसे अपने क्षेत्र का हिस्सा मानता है. चीन किसी भी देश के ताइवान के साथ राजनायिक संबंधों को नकारता रहा है. ताइवान का अपना संविधान है और यहां लोगों की चुनी हुई सरकार है. लेकिन इस बीच ताइवान पर लगातार चीन के हमले का डर बना हुआ है.

ताइवान में 2016 के चुनाव के बाद से ही चीन ने उस पर सैन्य, राजनयिक और आर्थिक दबाव बढ़ा दिया है. ताइवान पर दबाव बढ़ाने के लिए पिछले हफ्ते चीन ने देश में ताइवान के फूड, शराब और मछली से बने उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध भी लगा दिया था. इसके बाद चीन की राष्ट्रपति सू सेंग चांग ने चीन पर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार नियमों का उल्लंघन करने और ताइवान के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया.

क्या है H-6 बमवर्षक?
H-6 सबसे लंबी दूरी से मार करने वाले चीन का बमवर्षक है और यह परमाणु बम ले जाने की क्षमता रखता है. ऐसा दुर्लभ ही देखने को मिलता है कि चीन किसी के हवाई क्षेत्र में एक दिन में पांच से अधिक H-6 बमवर्षक भेजे. लेकिन हाल के हफ्तों में चीन की इस तरह की गतिविधियां बढ़ी हैं. अक्टूबर 2021 तक चीन ने 16 H-6 बमवर्षक भेजे थे. लेकिन पिछले महीने चीन ने 21 बमवर्षक भेजे और दिसंबर में यह संख्या बढ़कर 23 हो गई है.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...