8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयन्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहा एयर इंडिया का विमान किया गया डायवर्ट,...

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहा एयर इंडिया का विमान किया गया डायवर्ट, मेडिकल इमरजेंसी के कारण लंदन में उतरा

Published on

लंदन

न्यूयॉर्क से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान को मेडिकल इमरजेंसी के चलते डायवर्ट करना पड़ा है। सोमवार की शाम को जब इस विमान ने उड़ान भरी तो इसे लंदन की ओर डायवर्ट होना पड़ा। एयर इंडा के विमान AI-102 को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रात करीब 11.25 बजे पहुंचना था। विमान की ट्रैकिंग करने वाले डेटा से पता चलता है कि जब यह नॉर्वे के ऊपर से गुजर रहा था, तभी इसने अचानक तेजी से अपना रास्ता बदल दिया।

एक अधिकारी ने बताय कि न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के एक विमान का मार्ग मेडिकल आपात स्थिति के चलते सोमवार को लंदन की ओर परिवर्तित किया गया। अधिकारी ने बताया कि विमान में मेडिकल आपात स्थिति उत्पन्न होने के बाद उड़ान का मार्ग लंदन की ओर मोड़ा गया। उन्होंने कहा कि संबंधित यात्री को उतारने के बाद विमान लंदन से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। मेडिकल आपात स्थिति का ब्योरा फिलहाल नहीं मिल सका है।

विमान में 350 पैसेंजर हैं सवार
विमान के पायलट के अनुसार, उड़ान के दिल्ली पहुंचने में कम से कम छह से सात घंटे की देरी होने की संभावना है। इस विमान में लगभग 350 पैसेंजर सवार हैं। विमान का डेटा दिखाता है कि यह अभी भी लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर खड़ा है। किसी भी तरह की मेडिकल इमरजेंसी होने पर विमान में कुछ सुविधाएं होती हैं। यहां छोटी मोटी समस्या आने पर प्राथमिक उपचार हो सकता है। जरूरत पड़ने पर करीबी एयरपोर्ट पर विमान उतरता है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...