8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआग में घी डालना बंद करो... यूक्रेन युद्ध की ताइवान से तुलना...

आग में घी डालना बंद करो… यूक्रेन युद्ध की ताइवान से तुलना पर भड़का चीन, बोला- हम तो शांति के पक्षधर

Published on

बीजिंग

चीन के विदेश मंत्री क्विन गांग ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका तथा उसके सहयोगियों को रूस की यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई की तुलना ताइवान पर चीन के दावे से करना बंद करना चाहिए। साथ ही कहा कि यूक्रेन युद्ध नियंत्रण से बाहर हो सकता है और इसे लेकर चीन बेहद चिंतित है। चीन ने अब तक यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा नहीं की है। अमेरिका ने चीन को चेतावनी दी है कि अगर उसने रूस को सैन्य सहायता प्रदान की तो वह सख्त प्रतिबंध लगाएगा। चीन ताइवान पर अपना दावा जताता है।

चीनी विदेश मंत्री का दावा- हम शांतिवार्ता के पक्षधर
विदेश मंत्री क्विन ने कहा कि एक साल में यूक्रेन संकट चौतरफा तरीके से बढ़ा है और स्थिति ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित किया है। चीनी पक्ष घटनाक्रम के नियंत्रण से बाहर होने की आशंका को लेकर बेहद चिंतित है। क्विन ने कहा कि उनका देश यूक्रेन मुद्दे के समाधान के लिए शांतिवार्ता का पक्षधर है और बातचीत को आगे बढ़ाने के वास्ते अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने का इच्छुक है।

चीन बोला- आग में घी डालना बंद करें
चीनी विदेश मंत्री ने कहा कि साथ ही, हम संबंधित देशों से आग्रह करते हैं कि वे आग में घी डालन तत्काल बंद करें, चीन को दोष देना बंद करें और यूक्रेन आज, कल ताइवान जैसे संदर्भों का उपयोग करके स्थिति को भड़काना बंद करें। चीन शुरू से ही ताइवान को अपना अभिन्न हिस्सा बताता रहा है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पिछले साल हुए नेशनल कांग्रेस में भी ताइवान का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि हम ताइवान के शांतिपूर्ण अधिग्रहण के पक्षधर हैं, लेकिन बल प्रयोग से इनकार भी नहीं कर सकते।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...