14 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedकंगाल पाकिस्तान को नहीं मिल रही फूटी कौड़ी, भारत को 25 अरब...

कंगाल पाकिस्तान को नहीं मिल रही फूटी कौड़ी, भारत को 25 अरब डॉलर देगा ADB

Published on

नई दिल्ली

एशियाई विकास बैंक (ADB) के प्रेजिडेंट मसात्सुगु असाकावा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि तेज, समावेशी और ग्रीन ग्रोथ के लिए भारत की आकांक्षाओं को सपोर्ट करने के लिए एडीबी पांच साल में 20-25 अरब डॉलर देगा। इस मल्टीलेटरल लेंडिंग एजेंसी का मुख्यालय फिलीपींस की राजधानी मनीला में है। बैंक ने एक बयान में कहा कि उसके प्रेजिडेंट ने प्रधानमंत्री के साथ अपनी बैठक में भारत के बुनियादी ढांचे, सामाजिक विकास और जलवायु कार्रवाई के लिए एडीबी के समर्थन सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। एडीबी कंप्रहेंसिव स्टेकहोल्डर्स कंसल्टिंग प्रोसेस के बाद भारत के लिए नई फाइव ईयर कंट्री पार्टनरशिप स्ट्रैटजी (CPS) को अंतिम रूप दे रहा है।

असाकावा ने कहा, ‘एडीबी भारत की प्रमुख प्राथमिकताओं के लिए मल्टीलेटरल सपोर्ट देगा, जिसमें पीएम गति शक्ति इनिशिएटिव, भविष्य के शहरों का निर्माण, घरेलू संसाधन जुटाना और वंचित जिलों में बुनियादी सेवाओं का विकास शामिल है।’ उन्होंने भारत के जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण करने पर मोदी को बधाई दी और जी-20 एजेंडे के लिए एडीबी के समर्थन की बात कही। बयान में कहा गया है कि जी-20 बैठकों और नेताओं के शिखर सम्मेलन में एक अतिथि अंतरराष्ट्रीय संगठन के रूप में एडीबी भारत की प्राथमिकताओं का समर्थन कर रहा है। असाकावा ने साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की और अगले कुछ वर्षों में एडीबी के सॉवरेन परिचालन से चार अरब डॉलर का वार्षिक नियमित कर्ज हासिल करने के प्रयासों की रूपरेखा के बारे में बताया।

बजट का स्वागत
वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि सीतारमण ने ‘इंडिया एट 100’ की नींव रखने पर जोर दिया। इसके मद्देनजर दोनों नेताओं ने भारत-एडीबी देश साझेदारी रणनीति 2023-2027 पर भी चर्चा की, जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। असाकावा ने आम बजट 2023-2024 में हरित वृद्धि के लिए वित्त मंत्री की प्राथमिकता का स्वागत किया। उन्होंने सीतारमण को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन के बाद एडीबी ने अपने भारत कार्यालय में एसएएसईसी (दक्षिण एशिया उप-क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग) का सचिवालय स्थापित किया है।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...