14 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedशेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट, सेंसेक्स 928 अंक लुढ़का, Adani का शेयर...

शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट, सेंसेक्स 928 अंक लुढ़का, Adani का शेयर 11% टूटा

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट बुधवार को देखने को मिली. लाल निशान पर खुलने के बाद मार्केट के दोनों इंडेक्स Sensex-Nifty दिन भर गिरावट के साथ ही ट्रेड करते रहे. कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 928 अंक या 1.53 फीसदी फिसलकर 59,744.98 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं एनएसई का निफ्टी 272 अंक टूटकर 17,554.30 के लेवल पर क्लोज हुआ.

लाल निशान पर खुले थे सेंसेक्स-निफ्टी
इससे पहले Sensex 263.92 अंक या 0.43% की गिरावट के साथ 60,408.80 पर ओपन हुआ था. जबकि, Nifty इंडेक्स ने 67.70 पॉइंट या 0.38% टूटकर 17,750 के लेवल पर कारोबार शुरू किया. जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया ये गिरावट और तेज होती गई. दोपहर 12.40 बजे तक सेंसेक्स में 700 अंकों से ज्यादा की गिरावट आ चुकी थी और ये 60 हजार के स्तर से नीचे पहुंच गया था.

बुधवार को शेयर बाजार में आई इस गिरावट के बीच सबसे ज्यादा नुकसान गौतम अडानी के नेतृत्व वाली कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज के निवेशकों को हुआ. कारोबार खत्म होने पर Adani Enterprises के शेयर 11.05 फीसदी फिसलकर 1,397.50 रुपये के लेवल पर बंद हुए. सेंसेक्स के 30 में 29 शेयर लाल निशान पर बंद हुए.

Adani के सभी शेयरों में गिरावट
अडानी ग्रुप के अन्य शेयरों की बात करें तो Adani Wilmar के शेयर 5 फीसदी गिरावट के साथ 390.30 रुपये पर, Adani Power के शेयरों में लोअर सर्किट लगा और ये 5 फीसदी गिरकर 162.45 रुपये पर बंद हुए.इसके अलावा दिनभर के कारोबार के बाद Adani Green 5%, Adani Ports and Special Economic Zone 7.24%, Adani Total Gas 5%, Adani Transmission 5%, Ambuja Cements 5.09% और ACC Ltd के शेयरों में 4.18% की गिरावट दर्ज की गई.

निवेशकों के 3.88 लाख करोड़ रुपये डूबे
शेयर बाजार में आई इस गिरावट के चलते निवेशकों के करीब 3.88 लाख करोड़ रुपये डूब गए. इस साल अब तक गिरावट की बात करें तो सेंसेक्स में लगभग 1.75 फीसदी और निफ्टी में 3.04 फीसदी की गिरावट आई है. मंगलवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी के संकेत मिलने पर अमेरिकी बाजारों में भी भूचाल आया था. S&P 500 और DOw Jones में 2 फीसदी की गिरावट आई थी. वहीं एशिया निक्केई 1.34 फीसदी और हेंग सेंग 0.5 फीसदी गिर गया था.

गिरावट की ये हो सकती है बड़ी वजह!
मार्केट में गिरावट की वजहों की बात करें तो US Fed की ओर से ब्याज दरों में इजाफे के संकेत मिलने के असर के साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक से जुड़ी एक खबर आने के बाद बाजार में गिरावट तेज हो गई. दरअसल, रॉयटर्स पोल के मुताबिक, RBI अगली एमपीसी मीटिंग में एक बार फिर से रेपो रेट में बढ़ोतरी (Repo Rate Hike) का फैसला कर सकती है. अप्रैल में होने वाली इस बैठक में रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट के इजाफे की संभावना जताई गई है. अगर ऐसा होता है, तो फिर Repo Rate बढ़कर 6.75 फीसदी हो जाएगा, जो इसका सात साल का उच्च स्तर होगा.

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...