8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस को 'टुकड़े-टुकड़े' होने का डर... पुतिन के मंत्री बोले- बिना यूक्रेन...

रूस को ‘टुकड़े-टुकड़े’ होने का डर… पुतिन के मंत्री बोले- बिना यूक्रेन जीते, नहीं रुकेंगे

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के रूस और पुतिन को खरी-खरी सुनाने के एक दिन बाद रूस की सुरक्षा परिषद के डिप्टी चेयरमैन दिमित्री मेदवेदेव का कहना है कि अगर अमेरिका, रूस को हराना चाहता है तो हमारे पास किसी भी हथियार से खुद की रक्षा करने का अधिकार है, फिर चाहे वह परमाणु हथियार ही क्यों ना हो.

उन्होंने अपने टेलीग्राम अकाउंट पर जारी बयान में कहा कि अगर अमेरिका, रूस को हराना चाहता है तो ऐसे में हम वैश्विक संघर्ष की दहलीज पर खड़े हैं. अगर रूस ने बिना जीत हासिल किए यूक्रेन के खिलाफ अपनी विशेष सैन्य कार्रवाई को रोक दी तो हम बिखर जाएंगे.

मेदवेदेव ने कहा कि अमेरिका सहित पश्चिमी देश हमें बर्बाद करना चाहते हैं. वे हमें नुकसान पहुंचाने की मंशा रखते हैं. इसके लिए वे यूक्रेन को भारी मात्रा में हथियार भेज रहे हैं. वे रूस को हराने और तबाह करने में लगे हुए हैं.

बिना जीत हासिल किए रुके तो रूस बिखर जाएगा
मेदवेदेव ने कहा कि बाइडेन ने कल वारसॉ में कहा था कि अगर रूस इस हमले को रोक देता है तो सब थम जाएगा. अगर यूक्रेन खुद की रक्षा करने रोक देता है तो वो यूक्रेन का अंत होगा, जो कोरा झूठ है. सच इससे बिल्कुल उलट है.

उन्होंने कहा कि अगर रूस बिना जीत हासिल किए, इस सैन्य कार्रवाई को रोक देता है तो हमारा अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा. हम टुकड़ों में बंट जाएंगे. लेकिन अगर अमेरिका, यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई करना बंद कर दें तो युद्ध खत्म जरूर खत्म हो जाएगा. बता दें कि बाइडेन मंगलवार को पोलैंड पहुंच गए थे, जहां उन्होंने रूस और उसके राष्ट्रपति पुतिन पर जमकर निशाना साधते हुए कहा था कि वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएंगे.

राष्ट्रपति बाइडेन ने वारसॉ के ऐतिहासिक रॉयल कैसल में पोलैंड की जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि इसमें कोई शक नहीं है कि रूस की सेना ने युद्ध अपराध किए हैं और रूस इस युद्ध में कभी नहीं जीत पाएगा. उसने सारी सीमाएं लांघ दी हैं. लेकिन यूक्रेन पीछे हटने वाला नहीं है. वह अभी भी आजाद है.

बाइडेन ने पुतिन पर बरसते हुए कहा था कि रूस ने यह सोचकर यूक्रेन पर हमला किया था कि वह आसानी से जीत जाएगा और नाटो बिखर जाएगा. उन्होंने कहा था कि पुतिन समझते थे कि वह बहुत ताकतवर हैं लेकिन रूस ने अमेरिका के फौलादी इरादों को देख लिया है और वह समझ गए हैं कि यूक्रेन, हम और नाटो अब अधिक मजबूती से खड़े हो गए हैं. यूक्रेन बहुत बहादुर है और मजबूती से खड़ा है. नाटो पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत हुआ है.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...