8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयPAK में खुलेआम घूमता दिखा सलाहुद्दीन, आतंकी के जनाजे में भारत के...

PAK में खुलेआम घूमता दिखा सलाहुद्दीन, आतंकी के जनाजे में भारत के खिलाफ उगला जहर

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान में मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन के लॉन्चिंग कमांडर बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम के जनाजे में हिजबुल चीफ सैयद सलाहुद्दीन खुलेआम शामिल हुआ. इतना ही नहीं उसने जनाजे का नेतृत्व किया. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिकों और वहां मौजूद भीड़ ने आतंकी इम्तियाज के लिए नारे लगाए और भारत को नष्ट करने की कसम खाई. सैयद सलाहुद्दीन ने इम्तियाज के जनाजे की नमाज भी अदा की.

पाकिस्तान के रावलपिंडी में हिजबुल चीफ सैयद सलाहुद्दीन को देखा गया है. जानकारी के मुताबिक उसे रावलपिंडी में आतंकी इम्तियाज को दफनाने के दौरान देखा गया. मालूम हो कि पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के रहने वाले आतंकी बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम की पाकिस्तान में अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी कर हत्या कर दी. वह हिजबुल मुजाहिदीन से ही जुड़ा हुआ था. इम्तियाज आलम को भारत सरकार ने यूएपीए के प्रावधानों के तहत आतंकी घोषित कर रखा था.

कुपवाड़ा का रहने वाला था इम्तियाज
जानकारी के मुताबिक हिजबुल मुजाहिदीन के लॉन्चिंग कमांडर बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम पर सोमवार को पाकिस्तान के रावलपिंडी में हमला हो गया था. हमलावर ने बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे उसकी मौत हो गई.

बशीर जब एक दुकान के बाहर था, तब उस पर हमला हुआ था. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया था. बशीर अहमद पीर जम्मू कश्मीर का रहने वाला था. कुपवाड़ा जिले के बाबरपोरा निवासी बशीर को अभी पिछले ही साल भारत सरकार ने आतंकी घोषित किया था.

हिजबुल मुजाहिदीन का लॉन्चिंग कमांडर था आतंकी इम्तियाज
गृह मंत्रालय ने पिछले साल 4 अक्टूबर को बशीर यूएपीए एक्ट के प्रावधानों के तहत आतंकी घोषित किया था. बशीर अहमद पीर का नाम कई बार पाकिस्तान से घुसपैठ कर जम्मू कश्मीर आने वाले आतंकियों को रसद और अन्य सहायता उपलब्ध कराने के आरोप में सामने आया था. इसके बाद गृह मंत्रालय ने उसे यूएपीए के तहत आतंकी घोषित कर दिया था.

बशीर अहमद पीर जम्मू कश्मीर से पाकिस्तान भाग गया था. बशीर अहमद पीर ने पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर को अपना ठिकाना बनाया था. बशीर अहमद पीर रावलपिंडी में बैठकर हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम कर रहा था. वह रावलपिंडी में बैठकर ही जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने वाले आतंकियों के लिए रसद और अन्य संसाधन उपलब्ध कराने का काम करता था.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...