14 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedहिंडनबर्ग का कहर! गौतम अडानी के हाथ से एक और बड़ी डील...

हिंडनबर्ग का कहर! गौतम अडानी के हाथ से एक और बड़ी डील फिसली

Published on

नई दिल्ली

मुसीबत में फंसे अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को एक और तगड़ा झटका लगा है। सीके बिड़ला ग्रुप की कंपनी ओरियंट सीमेंट ने अडानी पावर महाराष्ट्र के साथ डील खत्म कर दी है। उसका कहना है कि अडानी ग्रुप इस डील के लिए जरूरी क्लीयरेंस हासिल करने में नाकाम रहा। ओरियंट सीमेंट ने सितंबर 2021 में अडानी ग्रुप के साथ एक एमओयू की घोषणा की थी। कंपनी ने शेयर मार्केट को बताया कि अडानी पावर ने इस डील को आगे नहीं बढ़ाने का अनुरोध किया है। 24 जनवरी को Hindenburg Research की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप के लिए यह तीसरा बड़ा झटका है। पहले उसने डीबी पावर को खरीदने की डील पूरी नहीं की और फिर पीटीसी इंडिया के लिए बोली लगाने से पीछे हट गया।

दोनों कंपनियों ने महाराष्ट्र के तिरोदा में एक सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट लगाने के लिए सितंबर 2021 में एक एमओयू पर साइन किए थे। इसके लिए ओरियंट सीमेंट ने 35 एकड़ जमीन भी देख ली थी। लेकिन ओरियंट सीमेंट का कहना है कि अडानी पावर इसके प्लांट के लिए एमआईडीसी से जरूरी क्लीयरेंस लेने में नाकाम रही। साथ ही इस एमओयू की टाइमलाइन भी अब बीत चुकी है। बुधवार को अडानी पावर का शेयर पांच फीसदी गिरावट के साथ 162.45 रुपये पर बंद हुआ जबकि ओरियंट सीमेंट का शेयर दो फीसदी गिरावट के साथ 117.35 रुपये पर बंद हुआ।

ग्रुप ने बदली रणनीति
Hindenburg Research की रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया है। इसके कारण गौतम अडानी की अगुवाई वाले ग्रुप के मार्केट कैप में 142 अरब डॉलर की गिरावट आई है। यही कारण है कि ग्रुप ने अब आक्रामक तरीके से विस्तार की योजनाओं को भी ठंडे बस्ते में डालना शुरू कर दिया है। अब उसके जोर पूरी तरह कैश बचाने और कर्ज कम करने पर है। यही कारण है कि पहले उसने डीबी पावर के साथ डील को आगे नहीं बढ़ाया और फिर पीटीसी इंडिया लिमिटेड में बोली नहीं लगाने का फैसला किया।

 

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...