25.3 C
London
Saturday, May 30, 2026
HomeUncategorizedअडानी ग्रुप के ये 3 शेयर बिखरे, BSE पर सबसे खराब प्रदर्शन...

अडानी ग्रुप के ये 3 शेयर बिखरे, BSE पर सबसे खराब प्रदर्शन का लगा ठप्पा!

Published on

नई दिल्ली,

गौतम अडानी की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का दौर लगातार जारी है. जहां एक ओर उन्होंने इस साल सबसे ज्यादा दौलत गवांने के मामले में रिकॉर्ड बनाया है, तो वहीं अडानी की कंपनियों के तीन शेयरों ने बीते 24 जनवरी के बाद से सबसे मार्केट में गिरावट के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इन शेयरों में Adani Total Gas, Adani Green Energy और Adani Transmission शामिल हैं. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इन शेयरों के ऊपर सबसे खराब प्रदर्शन करने का ठप्पा लग गया है.

आधे से ज्यादा घट गया ग्रुप का मार्केट कैप
सबसे पहले बात कर लेते हैं अडानी के शेयरों (Adani Stocks) में आई गिरावट के कारण के बारे में, तो बता दें 24 जनवरी 2023 को अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने Adani Group को लेकर 88 सवाल उठाते हुए एक रिपोर्ट पब्लिश की थी. इसमें ग्रुप के ऊपर कर्ज से लेकर शेयरों में हेरा-फेरी से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए गए थे. नाथन एंडरसन के नेतृत्व वाली इस कंपनी की रिपोर्ट जारी होने के साथ ही निवेशकों अडानी ग्रुप से हाथ खींचना शुरू कर दिया था और ये सिलसिला अब तक जारी है.

शेयरों में आई जोरदार गिरावट के चलते ग्रुप का मार्केट कैप (Adani Group MCap) महीनेभर के भीतर आधे से ज्यादा घट गया है. बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी की शेयर बाजार (Share market) में लिस्टेड 10 कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन (बाजार पूंजीकरण) 24 जनवरी 2023 को लगभग 19.20 लाख करोड़ रुपये से कम होकर 22 फरवरी, 2023 को 7.58 लाख करोड़ रुपये रह गया. यानी इसमें 11.62 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है.

तीन शेयरों का BSE पर सबसे खराब प्रदर्शन
Hindenburg Report जारी होने के बाद वैसे तो गौतम अडानी की सभी कंपनियों में गिरावट देखने को मिली, लेकिन ग्रुप के तीन शेयरों ने इस अवधि में गिरावट के पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. इसके चलते बीएसई पर इन्हें सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले स्टॉक्स की लिस्ट में टॉप-3 पर रखा गया है. आइए जानते हैं 24 जनवरी से अब तक कैसी रही इन तीन शेयरों की चाल…

Adani Total Gas
अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas Ltd) के शेयर बीते 24 जनवरी 2023 को 3,885.45 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. वहीं बुधवार 22 फरवरी को शेयर लुढ़ककर 834.95 रुपये पर पहुंच गया था. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार खुलने का साथ ही इस स्टॉक में लोअर सर्किट लग गया और ये 5% की गिरावट के साथ 791.35 रुपये पर बंद हुआ.

Adani Green Energy
अडानी ग्रुप के सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले शेयरों की लिस्ट में अगला नाम अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के शेयर का आता है. 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिपोर्ट पब्लिश होने से पहले ये शेयर बाजार में 1,913.55 रुपये पर था. इसके बाद ये बुरी तरह टूटा और अब तक इसका भाव 71.8 फीसदी से ज्यादा कम हो चुका है. गुरुवार को इसमें भी लोअर सर्किट लगा और ये 5% टूटकर 512.10 रुपये पर बंद हुआ.

Adani Transmission
तीसरा शेयर अडानी ट्रांसमिशन रहा, जिसने अपने निवेशकों को कंगाल बनाने का काम किया. गुरुवार को शेयर बाजार की ओपनिंग के साथ ही इस स्टॉक में भी लोअर सर्किट लगा और ये 5% फिसलकर 749.75 रुपये के लेवल पर बंद हुआ. 24 जनवरी 2023 को इस शेयर की कीमत 2,762.15 रुपये थी. हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद से अडानी की इस कंपनी के शेयर भी 71.4 फीसदी तक टूट चुके हैं. इस स्टॉक के 52-सप्ताह का उच्च स्तर 4,238.55 रुपये था.

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...