11.4 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedकनाडा की नागरिकता छोड़ अब 'भारतीय' बनेंगे अक्षय कुमार, कहा- मेरे लिए...

कनाडा की नागरिकता छोड़ अब ‘भारतीय’ बनेंगे अक्षय कुमार, कहा- मेरे लिए मेरा हिंदुस्‍तान ही सबकुछ है

Published on

अपनी कनाडाई नागरिकता को लेकर अक्सर आलोचनाओं का सामना करने वाले बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार एक बार फिर इसी मामले से जुड़ गए हैं। अक्षय को अक्सर उनकी नागरिकता को लेकर छेड़ा जाता है, साथ ही उनके देश के नागरिक होने पर भी सवाल उठाए जाते हैं। अब अक्षय कुमार का कहना है कि भारत उनके लिए सब कुछ है और वह पहले ही पासपोर्ट में बदलाव के लिए आवेदन कर चुके हैं। अक्षय ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि उन्हें बुरा लगता है जब लोग उनके कनाडा की नागरिकता लेने का कारण जाने बिना कुछ कहते हैं।

अक्षय कुमार ने कहा है, ‘भारत मेरे लिए सब कुछ है… मैंने जो कुछ भी कमाया है, जो कुछ भी पाया है, यहीं से पाया है। और मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे वापस देने का मौका मिला है। आपको बुरा लगता है जब लोग बिना कुछ जाने कुछ भी कहते हैं…।’

फिल्में न मिलने से देश छोड़ने वाले थे अक्षय
‘हेरा फेरी’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ और ‘पैडमैन’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले अक्षय ने अपने करियर के उस दौर के बारे में भी बताया जब उन्होंने 15 से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी थीं। यह 1990 के दशक में था। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्मों के खराब बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन ने उन्हें कनाडा की नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित किया।

दोस्त के पास कनाडा चले गए अक्षय
अक्षय ने कहा, ‘मैंने सोचा कि ‘भाई, मेरी फिल्में नहीं चल रही हैं और मुझे काम करना है। मैं वहां काम के लिए गया था। मेरा दोस्त कनाडा में था और उसने कहा, ‘यहां आओ’। मैंने आवेदन किया और मैं चला गया।’

अक्षय की नागरिकता बहस का विषय
उन्होंने कहा, ‘मेरी बस दो फिल्में रिलीज होने को बची थीं और यह किस्मत की बात है कि वे दोनों सुपरहिट हो गईं। मेरे दोस्त ने कहा, ‘वापस जाओ, फिर से काम करना शुरू करो’। मुझे कुछ और फिल्में मिलीं और मुझे और काम मिलता रहा। मैं भूल गया कि मेरे पास पासपोर्ट है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस पासपोर्ट को बदलवाना चाहिए लेकिन अब हां, मैंने अपना पासपोर्ट बदलवाने के लिए आवेदन किया है। प्राइम के साथ एक इंटरव्यू के बाद अक्षय की नागरिकता बहस का विषय बन गई।’

भारत देता है केवल एक नागरिकता
बता दें कि अक्षय कुमार ने इससे पहले साल 2019 में भारत के पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया था। साथ ही ये भी बताते चलें कि भारत की नागरिकता दोहरी नहीं है बल्कि किसी भी नागरिक को केवल भारत का नागरिक होने पर ही एक नागरिकता मिलती है और अक्षय कुमार को अब तक भारत की नागरिकता नहीं मिली है।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...