20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedअजय सिंह बंगा होंगे वर्ल्ड बैंक के चीफ, दुनिया में और बुलंद...

अजय सिंह बंगा होंगे वर्ल्ड बैंक के चीफ, दुनिया में और बुलंद हुआ भारतीय प्रतिभा का परचम

Published on

नई दिल्ली

मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय सिंह बंगा वर्ल्ड बैंक के प्रेजिडेंट होंगे। अमेरिका के प्रेजिडेंट जो बाइडेन ने गुरुवार को यह घोषणा की। वह इस पद पर नियुक्त होने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं। बंगा अभी प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक के वाइस प्रेसिडेंट हैं। उन्हें बिजनस में 30 साल से अधिक अनुभव है और वह मास्टरकार्ड में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। साथ ही वह अमेरिकन रेड क्रॉस, क्राफ्ट फूड्स और डाउ इंक के बोर्ड में रह चुके हैं। अगर वर्ल्ड बैंक का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स उनके नाम पर मुहर लगाता है तो वह इस पर पहुंचने वाले पहले भारतीय-अमेरिकन और सिख-अमेरिकन होंगे। अब तक इंटरनेशनल मॉनीटरी फंड और वर्ल्ड बैंक में भारतीय मूल को कोई भी व्यक्ति इस पद पर नहीं पहुंचा है। सिंह ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्फीफंस कॉलेज से इकनॉमिक्स की डिग्री ली है।

राष्ट्रपति बाइडेन ने बयान में कहा, ‘अजय इतिहास के इस महत्वपूर्ण क्षण में विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए विशिष्ट रूप से उपयुक्त हैं। अजय ने सफल, वैश्विक कंपनियों के निर्माण और प्रबंधन में तीन दशक से अधिक का समय बिताया है। ये वे कंपनियां हैं जो विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में रोजगार सृजित करती हैं और निवेश लाती हैं। उनके पास लोगों और व्यवस्था को प्रबंधित करने तथा परिणाम देने के लिये दुनिया भर के वैश्विक नेताओं के साथ साझेदारी करने का एक अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है।’ 63 साल के बंगा मास्टरकार्ड के प्रेजिडेंट और सीईओ रह चुके हैं। उन्हें 2016 में उन्हें पद्म श्री से नवाजा गया था। बंगा 12 साल तक मास्टरकार्ड इंक का प्रमुख रहने के बाद दिसंबर 2021 में रिटायर हुए थे। उन्होंने 2025 तक एक अरब लोगों और पांच करोड़ माइक्रो और स्मॉल कंपनियों को डिजिटल इकॉनमी में लाने का लक्ष्य रखा था।

किसकी जगह लेंगे
बंगा की नियुक्ति की घोषणा ऐसे समय हुई है जब कुछ ही दिन पहले वर्ल्ड बैंक को प्रमुख डेविड मालपस ने जून में पद छोड़ने की घोषणा की थी। उनका पांच साल का कार्यकाल अप्रैल 2024 में खत्म होना था लेकिन इससे पहले ही उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया है। अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलन ने एक बयान में कहा कि बंगा का अनुभव वर्ल्ड बैंक के लक्ष्यों को हासिल में उनके काम आएगा। मालपस के उत्तराधिकारी को नियुक्त करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है लेकिन फाइनल सेलेक्शन मई के शुरुआत में होने की उम्मीद है। सबसे पहले बंगा का ही नॉमिनेशन पब्लिक किया गया है। हालांकि बैंक 29 मार्च तक दूसरे देशों के नॉमिनेशन को स्वीकार करेगा। जर्मनी ने हाल में कहा था कि इस पद पर किसी महिला की नियुक्ति होनी चाहिए। उसका कहना था कि बैंक के 77 साल के इतिहास में कोई महिला इस पद पर नहीं बैठी है।

अजय अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ पार्टनरशिप फॉर सेंट्रल अमेरिका के को-चेयर के रूप में काम कर चुके हैं। साथ ही वह Trilateral Commission के भी सदस्य हैं। अजय U.S.-India Strategic Partnership Forum के फाउंडिंग ट्रस्टी होने के साथ-साथ National Committee on United States-China Relations के सदस्य रह चुके हैं। वह American India Foundation के Chairman Emeritus भी हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...