11.4 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedकंगाल पाकिस्तान का फॉरेक्स रिजर्व फिर बढ़ा, भारत का 11 हफ्ते के...

कंगाल पाकिस्तान का फॉरेक्स रिजर्व फिर बढ़ा, भारत का 11 हफ्ते के लो पर

Published on

नई दिल्ली

आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे हफ्ते तेजी आई है। 17 फरवरी को समाप्त हफ्ते में यह 6.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 3.2 अरब डॉलर पहुंच गया। दूसरी ओर भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट आई है। यह 17 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 5.681 अरब डॉलर घटकर 561.267 अरब डॉलर रहा। यह इसका 11 हफ्ते का न्यूनतम स्तर है। RBI ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह मुद्रा भंडार 8.319 अरब डॉलर घटकर 566.948 अरब डॉलर रह गया था। अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

वैश्विक घटनाक्रमों के बीच केंद्रीय बैंक के रुपये की विनियम दर में तेज गिरावट को रोकने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने की वजह से बाद में इसमें गिरावट आई। डॉलर में एक्सप्रेस की जाने वाली फॉरेन करेंसी एसेट्स में यूरो, पाउंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घटबढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है। रिजर्व बैंक ने कहा कि स्वर्ण भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट जारी रही और स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.045 अरब डॉलर घटकर 41.817 अरब डॉलर रह गया।

पाकिस्तान के पास कितना है फॉरेक्स रिजर्व
इस बीच पाकिस्तान का फॉरेक्स रिजर्व बढ़ा है। तीन फरवरी को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन अरब डॉलर से नीचे आ गया था। लेकिन इसके बाद लगातार दो हफ्ते इसमें तेजी आई है। 10 फरवरी को समाप्त हफ्ते में इसमें 27.6 करोड़ डॉलर की तेजी आई और यह 3.1 अरब डॉलर पहुंच गया। 17 फरवरी को समाप्त हफ्ते में इसमें 6.6 करोड़ डॉलर की तेजी आई और यह 3.2 अरब डॉलर पहुंच गया। चीन ने पाकिस्तान को 70 करोड़ डॉलर का लोन मंजूर किया है।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...