11.5 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedअक्षय के सामने कपिल शर्मी की मां ने खोली पोल, बताया बेटा...

अक्षय के सामने कपिल शर्मी की मां ने खोली पोल, बताया बेटा बचपन में ‘पुड़िया’ का करते था खेला

Published on

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सेल्फी के चलते व्यस्त हैं। वह फिल्म का प्रचार प्रसार करने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में भी पहुंचने वाले हैं। द कपिल शर्मा शो में अक्षय कुमार के साथ कॉमेडियन की मां जनक रानी भी नजर आएंगी। वह बेटे के बचपन के किस्सों को शेयर करती दिखेंगे। वह बताएंगी कि कैसे कपिल शर्मा बचपन में बहुत शैतान थे। खुद कपिल शर्मा ने शो से एक क्लिप पोस्ट किया जिसमें उनकी मां और अक्षय ने पंजाबी में बातचीत की।

वीडियो में अक्षय कुमार ने कपिल की मां से उनके बचपन को लेकर सवाल करते हैं। वह पूछते हैं कि क्या उन्होंने कभी कपिल को बचपन में ये कहा था कि मेहमान आए हैं चलो उन्हें हंसाओ। इस पर तुरंत कपिल की मां जनक रानी ने कहा कि कपिल बचपन में शरारती नहीं था। इस पर अक्षय हैरान रह गए और उन्होंने कहा “अगर वह शैतान नहीं है तो इसका मतलब ये है कि दुनिया में कोई भी शरारती नहीं है।”

कपिल शर्मा की खुली पोल
इसके बाद खुद कपिल शर्मा ने मां को याद दिलवाया कि कैसे उन्होंने एक बार अपने घर के आसपास वालों के घर के बाहर पुड़िया रख दी थी। तब इस किस्से को सुनाते हुए कॉमेडियन की मां ने बताया कि एक बार जब कपिल छोटे थे तो उन्होंने क्वार्टर में रात में लोगों के घरों के सामने पुड़िया (पैकेट) रख दी। पड़ोसी सुबह उठते ही सोचने लगे कि अरे कौन मर गया। किसने हमारे घर के बाहर जादू टोना कर दिया। ये सुनते ही अक्षय और कपिल जोर जोर से हंसने लगे।

कपिल शर्मा की मां का किस्सा
इसके बाद, कपिल ने अपनी मां से पूछा कि वो कौन सी फिल्म थी जो वह पापा के साथ देखने गई थीं। कॉमेडियन की मां ने बताया कि वह हसबैंड के साथ मैं तुलसी तेरे आंगन की (1978) फिल्म थिएटर में देखने गई थीं। कॉमेडियन ने जब मां से पूछा कि तब आपके दिमाग में क्या चल रहा था तो वह कहती हैं कि कपिल के पिता ज्यादा स्मार्ट थे जबकि वह इतनी अच्छी नहीं दिखती थीं। कॉमेडियन की मां का यूं सरल अंदाज देख अक्षय कुमार उनके हाथ पकड़ लेते हैं।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...