10.6 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में ट्रिपल मर्डर: पहले पत्नी, फिर 5 साल और 3 महीने...

दिल्ली में ट्रिपल मर्डर: पहले पत्नी, फिर 5 साल और 3 महीने के बेटे को उतारा मौत के घाट

Published on

नई दिल्ली

द्वारका के मोहन गार्डन इलाके की विपिन गार्डन कॉलोनी में रविवार सुबह दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। एक शख्स ने पत्नी और अपनो दो मासूम बेटों की हत्या कर खुद की कलाई काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की। आरोपी को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस को सुबह 6 बजे के आसपास मामले की सूचना मिली थी। जब पुलिस टीम मौके पहुंची तो देखा कि घर के अंदर एक कमरे में महिला और उसके दो बच्चों की बॉडी पड़ी हुई है।

मृतक महिला की पहचान सुनीता के रूप में हुई है। जबकि उनके बेटों की पहचान 5 साल के अयांश और 3 महीना के अमय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनीता की शादी राजेश से 8 साल पहले हुई थी। वह जनरल स्टोर की शॉप चलाता था। हाल ही में ISO सर्टिफिकेशन के लिए कंपनी शुरू की थी।

शनिवार को एक हफ्ते मायके में रहकर सुनीता अपने ससुराल आई थी। कल ही रात उसने वीडियो कॉल पर अपने भाई से बात की थी। क्योंकि उसके छोटे बेटे का तीन महीना पूरा हुआ था। मौके पर मौजूद मृतक सुनीता के भाई अखिलेश ने बताया कि कुछ ना कुछ गड़बड़ है। क्योंकि जब उसे वारदात के बारे में पता चला और वह मौके पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे घर के अंदर का हाल नहीं देखने दिया। लेकिन यह पता चला कि आरोपी जीजा राजेश ने ग्लब्स पहनकर तीनों की हत्या की है।

दिल्ली द्वारका मर्डर केस
उसने बताया कि पहले से किसी तरह का कोई झगड़ा नहीं था, अगर ऐसा कुछ होता तो रात में वीडियो कॉल पर उसकी बहन यह सब बताती। आर्थिक स्थिति ठीक थी या नहीं, इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि आरोपी राजेश ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद उसने अपने फ्रेंड को मैसेज भेजकर घटना के बारे में जानकारी दी। फिर उसके फ्रेंड ने तुरंत राजेश के भाई को बताया और फिर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। इसमें हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मोहन गार्डन थाना में यह भी पता चला कि उसी मकान में दूसरे कमरे में 75 साल की बुजुर्ग माता और पिता राजेश के मौजूद थे उनसे पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...