11.5 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedलिंक्डइन ने ब्लॉक कर दिया सनी लियोनी का अकाउंट, एक्ट्रेस का ये...

लिंक्डइन ने ब्लॉक कर दिया सनी लियोनी का अकाउंट, एक्ट्रेस का ये वीडियो देख सपोर्ट में उतरे फैंस

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी फिल्मों से काफी दूर हैं लेकिन वो हर दिन अपने फैंस के साथ कनेक्ट रहती हैं। सनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अपने पति और बच्चों के साथ भी कई सारी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। सनी लियोनी इसके अलावा भी कई तरह से लोगों के साथ कनेक्ट रहती हैं। दरअसल वो अपनी लाइफ से जुड़े हर तरह के अपडेट्स अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। कुछ ऐसा ही उन्होंने हाल ही में किया है। सनी लियोनी ने एक वीडियो शेयर करके बताया है कि लिंक्डइन ने उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया है।

सनी लियोनी ने पिछले कुछ सालों में एक लंबा सफर तय किया है और भारत को अपना घर बना लिया है। यहां अपने हिंदी डांस नंबर्स और फिल्मों के लिए पसंद किए जाने के अलावा, एक्ट्रेस बिजनेसवुमन भी बन गई हैं और उन्होंने अपना खुद का परफ्यूम और कॉस्मेटिक ब्रांड लॉन्च किया है। सनी लिंक्डइन से जुड़ी थीं लेकिन उन्होंने कल एक वीडियो यह कहते हुए शेयर किया कि उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है।

सनी लियोनी ने शेयर किया वीडियो
सनी ने कहा, ‘लिंक्डइन पर एक महीने के शानदार दिनों के बाद उन्होंने मेरा अकाउंट ब्लॉक करने का फैसला किया क्योंकि उन्हें लगा कि यह असली सनी लियोनी नहीं है। वैसे तो मैं ही थी। मैं समझती हूं कि मेरे अकाउंट पर काफी ट्रैफिक था लेकिन यह लिंक्डइन के लिए मेरे पेज को हटाने का कोई कारण नहीं था। यह बहुत बुरा है और मुझे आशा है कि वे अपना निर्णय बदल लेंगे क्योंकि उन्होंने मुझे यह निर्णय लेने से पहले एक ईमेल भी नहीं भेजा था या मुझे सूचित नहीं किया था।’

फैंस का मिला सपोर्ट
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें इस कम्युनिटी के साथ जुड़ने में बहुत मजा आ रहा है और अगर किसी के पास उनके लिए कोई सलाह है, तो यह मददगार होगा। कई फैंस ने सनी को जवाब दिया और कहा कि यह उचित फैसला नहीं था। एक यूजर ने लिखा, ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण! अकाउंट ब्लॉक करना सही नहीं है।’ सनी ने ‘जिस्म 2’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था और अब वो कथित तौर पर ‘रंगीला’ से मलयालम फिल्म में कदम रख रही हैं।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...