11.4 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorized'...शॉर्टकट के जरिए पैसा कमाती हैं', शहनाज पर भड़कीं सोना महापात्रा, हुईं...

‘…शॉर्टकट के जरिए पैसा कमाती हैं’, शहनाज पर भड़कीं सोना महापात्रा, हुईं ट्रोल

Published on

बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा एक बार फिर सुर्खियों में आ चुकी हैं. सोना महापात्रा ने शहनाज गिल के खिलाफ एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट के लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. जानते हैं कि आखिर पूरा मामला है क्या.

शहनाज गिल पर भड़कीं सोना मोहापात्रा
सोना महापात्रा उन सेलेब्स में हैं, जो हमेशा ही अपनी बेबाक राय रखती दिखती हैं. इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर शहनाज गिल को लेकर राय रखी. हाल ही में शहनाज गिल एक इवेंट में पहुंचीं थीं, जहां उन्हें गाने के लिए कहा गया. इस दौरान शहनाज को अजान की आवाज सुनाई दी और वो चुप हो गईं. शहनाज के इस एक्ट के लिए लोगों ने उनकी खूब तारीफ की.

इसके बाद सोना महापात्रा को वो दिन याद आया जब शहनाज गिल ने बिग बॉस 16 में पहुंचे साजिद खान को सपोर्ट किया. सोना महापात्रा लिखती हैं कि एक यौन शोषण के अपराधी को नेशनल टीवी पर दिखाया गया. काश वो अपनी बहनों की थोड़ी इज्जत रखतीं. सोना महापात्रा के इस ट्वीट के बाद इंटरनेट पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा. यूजर्स का कहना है कि साजिद खान को सपोर्ट करने के लिए सिर्फ शहनाज को ही क्यों टारगेट किया जा रहा है? वहीं कई लोगों ने इसे सोना महापात्रा की जलन बताया.

चारो ओर से खुद को घिरा देखकर सोना महापात्रा ने फिर एक ट्वीट किया. सिंगर ने यूजर्स की बातों का जवाब देते हुए लिखा, प्यारे ट्रोल्स जैकलीन जैसी एक और एक्ट्रेस के लिए खड़े होने की कोशिश कर रहे हैं. मुझे नहीं पता कि शहनाज का एक खास टैलेंट क्या है? अभी के लिए तो वो बस एक टीवी रियलिटी शो के अलावा कुछ भी नहीं हैं. मैं उन महिलाओं के को जानती हूं जो शॉर्टकट के जरिए अच्छा पैसा कमाती हैं.

सोना महापात्रा के दूसरे ट्वीट पर भी फैंस ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है. फैंस का कह रहे हैं कि शहनाज के नाम पर पॉपुलैरिटी लेना बंद कर दें. वहीं सोना महापात्रा के ट्वीट पर अब तक शहनाज गिल का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. देखना होगा कि शहनाज सिंगर की बात का किस तरह जवाब देती हैं.

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...