11.4 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedअडानी नहीं हिंडनबर्ग के बवंडर में डूबी इनकी भी नैया, LIC-SBI को...

अडानी नहीं हिंडनबर्ग के बवंडर में डूबी इनकी भी नैया, LIC-SBI को जोर का झटका, गंवाने वालों की लिस्ट में ये भी

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह का हाल बेहाल दिख रहा है। जिस रफ्तार से गौतम अडानी की दौलत बीते एक साल में बढ़ी, उसी रफ्तार से उनकी संपत्ति गिरती जा रही है। हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में गौतम अडानी पर अकाउंटिंग फ्रॉड, शेयरों की कीमतों में हेरफेर, ओरवप्राइसिंग के आरोप लगाए। रिसर्च फर्म ने कहा कि अडानी के शेयर 80 से 85 फीसदी तक ओवरप्राइस्ड हैं। जैसे हिंडनबर्ग ने लिखा, वैसा ही देखने को मिला है। अडानी के शेयर इस रिपोर्ट के आने के बाद से 85 फीसदी तक गिर चुके हैं। हालांकि इस रिपोर्ट के आने के बाद से सिर्फ अडानी ही नहीं इनके निवेशकों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। अडानी समेत कईयों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है।

अडानी टॉप 30 से बाहर
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण अडानी समूह के शेयरों के भाव 85 फीसदी तक गिर गए है। गौतम अडानी का नेटवर्थ लगातार गिर रहा है। जो गौतम अडानी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से एक दिन पहले यानी 23 जनवरी को 127 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के तीसरे अमीर उद्योगपति थे, इस रिपोर्ट के आने के एक महीने बाद 35 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अमीरों की टॉप 30 की लिस्ट से बाहर हो चुके हैं। उनकी दो तिहाई से अधिक की संपत्ति स्वाहा हो चुकी है।

अडानी के शेयरों का बुरा हाल
शुक्रवार को अंतिम कारोबारी दिन अडानी के शेयरों में कत्लेआम जारी रहा। अडानी की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 60 फीसदी तक गिर गए है। अडानी टोटल गैस लिमिटेड के शेयर 79.71 फीसदी तक गिर चुके हैं। एक महीने में अडानी टोटल के शेयर 3901 रुपये से लुढ़ककर 791.35 रुपये पर बंद हुआ। इसी तरह से अडानी ट्रांसमिशन के शेयर 73 फीसदी तक गिर चुके हैं। इडानी ग्रीन में 73 फीसदी, अडानी पोर्ट्स के शेयर 28.23 फीसदी, अडानी पावर 43.46 फीसदी, अडानी विल्मर 31.44 फीसदी तक गिर चुके हैं। वहीं अंबुजा शेयर के भाव 32 फीसदी तक गिर चुके हैं। एसीसी के शेयर के दाम एक महीने में 25.60 फीसदी तक गिर चुके हैं। वहीं एनडीटीवी के शेयरों की कीमत में 30 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है।

LIC को डबल झटका
अडानी के बड़े निवेशको में शामिल एलआईसी यानीलाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को डबल झटका लगा है। अडानी समूह की 5 कंपनियों में LIC का बड़ा निवेश है। अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी टोटल गैस, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी पोर्ट्स में LIC ने निवेश किया हैं। 23 जनवरी को इस निवेश का टोटल वैल्यू 72,193.87 करोड़ रुपये था, जो अग घटकर 26,861.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। अडानी के शेयरों में गिरावट के बाद LIC के निवेश की वैल्यू 62 फीसदी तक गिर चुकी है। वहीं अडानी समूह में निवेश करने वाली LIC के शेयरों में 17 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है। 24 जनवरी को LIC के शेयरों की वैल्यू 714.50 रुपये थे, जो 24 फरवरी को 590.90 रुपये तक गिर चुका था। एक महीने में एलआईसी के शेयरों में 123 रुपये या 17 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है।

SBI को कितना नुकसान
गौतम अडानी की कंपनी को हो रहे नुकसान का असर एसबीआई पर भी देखने को मिल रहा है। अडानीसने सबसे ज्यादा लोन SBI से लिया है। अडानी पर इस कर्ज के बोझ को देखते हुए एसबीआई के निवेशकों में डर का माहौल है। निवेशकों को डर सता रहा है कि अगर अडानी कर्ज नहीं चुका पाए तो बैंक को भारी नुकसान होगा, जिसके कारण एसबीआई के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। एसबीआई के शेयर 14 फीसदी तक टूट गए। 23 जनवरी को एसबीआई के शेयर 604.60 रुपये था, 23 फरवरी को गिरकर 521 रुपये पर बंद हुआ है।

अडानी से जुड़े इन बैंको को भी झटका
एसबीआई के अलावा बैंक ऑफ़ इंडिया के शेयरों में भी गिरावट आई। इसके शेयर 18 फ़ीसदी टूट गए। वहीं इंडियन ओवरसीज बैंक के शेयर 17 फ़ीसदी गिर चुके हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयर एक महीने में 16.47 फीसदी तक गिर गए। वहीं पंजाब एंड सिंध बैंक के शेयर एक महीने में15.6 तक टूटा है । इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा को एक महीने में 2 फीसदी की झटका लगा है। यानी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से केवल अडानी को नुकसान हीं हुआ, बल्कि इससे जुड़े लोगों को भी झटका लगा।

 

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...