11.4 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedउधर वर्ल्ड टूर पर अडानी ग्रुप, इधर शेयरों का निकला दम, बेदम...

उधर वर्ल्ड टूर पर अडानी ग्रुप, इधर शेयरों का निकला दम, बेदम साबित हो रहे सारे दांव

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी रिसर्च पर्म हिंडनबर्ग ने अडानी समूह को लेकर जो खुलासा किया, उसके बाद से अडानी के पतन का सिलसिला शुरू हो गया है। अडानी के शेयरों में लगातार गिरावट की स्थिति बनी हुई है। वहीं गौतम अडानी का नेटवर्थ धराशाही हो गया है। अडानी जो 23 जनवरी को 130 अरब की संपत्ति के साथ दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे, वो गिरकर 35वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अडानी की संपत्ति मात्र 34 अरब डॉलर रह गई है। अडानी समूह एक तरफ निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए वर्ल्ड टूर पर निकला है तो वहीं दूसरी ओर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद उनके शेयर बेदम साबित हो रहे हैं। सोमवार को भी बाजार खुलने के साथ ही अडानी के शेयरों का दम निकल गया।

अडानी के शेयरों का हाल
अडानी के शेयरों का बुरा हाल है। कभी निवेशकों को मालामाल बनाने वाली अडानी समूह की कंपनियों के शेयर आज लगातार नीचे की ओर लुढ़क रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि कंपनी के एक शेयर को अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के लिए 527 फीसदी की छलांग लगानी होगी। अडानी के शेयरों के आज के हाल को देखें तो सुबह 10.40 बजे तक इन शेयरों का हाल कुछ इस तरह का है।

  • अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर आज 4.63 फीसदी गिरकर 1254 रुपये पर पहुंच गया।
  • अडानी पोर्ट्स के शेयरों में मामूली तेजी देखने को मिली। पोर्ट्स के शेयर 0.74 फीसदी की तेजी के साथ 563 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।
  • अडानी पावर का बुरा हाल है। अडानी पावर के शेयर 5 फीसदी के करीब गिरकर 139.85 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।
  • अडानी ट्रांसमिशन का हाल भी बेहाल है। अडानी ट्रांसमिशन के शेयर 4.99 फीसदी गिरकर 676.35 रुपये पर पहुंच गई है।
  • अडानी ग्रीन एनर्जी 5 फीसदी गिरकर 462.45 रुपये पर पहुंच गया है।
  • अडानी टोटस गैस 5 फीसदी गिरकर 715 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।
  • अडानी विल्मर 4.68 फीसदी गिरकर 345.35 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।
  • एसीसी सीमेंट के शेयर 1.75 फीसदी गिरकर 1699.35 रुपये पर लाल निशान के साथ नीचे गिर रहा है।
  • अंबुजा सीमेंट के शेयरों में 2.82 फीसदी की गिरावट आई है और ये शेयर 335.50 रुपये तक गिर गए हैं।
  • NDTV के शेयर 4.82 फीसदी गिरकर 181.50 रुपये तक गिर चुका है।

वर्ल्ड टूर पर अडानी ग्रुप
अडानी समूह निवेशकों का विश्वास जीतने के लिए वर्ल्ड टूर पर हैं। अडानी के शेयरों में एक तरफ गिरावट है तो वहीं विदेशी निवेशकों के विश्वास को जीतने के लिए अडानी की टीम सिंगापुर और हांगकांग के टूर पर है। आज से इस टूर की शुरुआत हुई है, जो अगले तीन दिनों तक जारी रहेगी। सोमवार को सिंगापुर के Capitol Kempinskiमें ग्लोबल निवेशकों के साथ बठक होगी। जहां अडानी समूह की ओर से चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जुगेशिंदर सिंह और कॉर्पोरेट हेड अनुपम मिश्रा समूह की मौजूदा स्थिति को निवेशकों के सामने रखेंगे।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...