11.4 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedइस विदेशी कंपनी ने दिया अडानी ग्रुप को तगड़ा झटका, अपना पूरा...

इस विदेशी कंपनी ने दिया अडानी ग्रुप को तगड़ा झटका, अपना पूरा ESG फंड निकाला

Published on

नई दिल्ली

मुसीबत में फंसे अडानी ग्रुप को एक और झटका लगा है। अमेरिका की मल्टीनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी JPMorgan Chase & Co. की एसेट मैनेजमेंट यूनिट ने अडानी ग्रुप की कंपनियों से अपना पूरा फंड निकाल लिया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। JPMorgan Chase & Co. की एसेट मैनेजमेंट यूनिट ने ईएसजी फंड के रूप में अडानी ग्रुप की कंपनियों में निवेश किया था। लेकिन अब उसने अडानी ग्रुप में अपने सारे शेयर बेच दिए हैं। ईएसजी फंड्स म्यूचुअल फंड होते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक JPMorgan की अडानी ग्रुप की सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड में ईएसजी फंड्स के रूप में 0.04% हिस्सेदारी थी। लेकिन अब उसकी अडानी ग्रुप की किसी भी कंपनी में ईएसजी फंड्स के रूप में कोई हिस्सेदारी नहीं है। हालांकि अडानी ग्रुप के नॉन-ईएसजी फंड्स में JPMorgan का निवेश बना हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक JPMorgan Global Emerging Markets Research Enhanced Index Equity ESG UCITS ETF ने अडानी ग्रुप की सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड में 70,000 से अधिक शेयर बेच दिए हैं। उसके पास मई, 2021 से ये शेयर थे। इसी तरह JPMorgan AC Asia Pacific ex Japan Research Enhanced Index Equity ESG UCITS ETF ने 1,350 शेयर बेच दिए हैं। हालांकि अब भी कई बड़ी निवेश कंपनियों का अडानी ग्रुप के ईएसजी फंड्स में निवेश है। इनमें BlackRock Inc. और Deutsche Bank AG तथा DWS Group की फंड मैनेजमेंट यूनिट शामिल हैं। इस बारे में

क्यों मचा है कोहराम
अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें दावा किया गया था कि अडानी ग्रुप ने शेयरों में हेराफेरी की है। हालांकि ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया है लेकिन इससे ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई है। कई शेयर तो 52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए हैं। ग्रुप के मार्केट कैप में 150 अरब डॉलर की तगड़ी गिरावट आई है। इससे ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी भारी गिरावट आई है।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...