11.4 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedअडानी ग्रुप को आखिर कहां से मिल गया टॉनिक जो 15% उछल...

अडानी ग्रुप को आखिर कहां से मिल गया टॉनिक जो 15% उछल गए शेयर

Published on

नई दिल्ली

हिंडनबर्ग रिसर्च के भंवर में फंसे अडानी ग्रुप के लिए मंगलवार का दिन राहत लेकर आया। कई दिन की गिरावट के बाद ग्रुप के दस लिस्टेड शेयरों में से आठ तेजी के साथ बंद हुए। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 14.22 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ 1,364.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 19 प्रतिशत तक चढ़ गया था। इसी तरह अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड (APSEZ) के शेयरों में 5.44 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसी तरह अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी विल्मर के शेयरों में पांच-पांच प्रतिशत की तेजी रही। एनडीटीवी का शेयर 4.99 प्रतिशत चढ़ा। अडानी पावर के शेयर में 4.98 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स में 3.75 प्रतिशत और एसीसी में 2.24 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

हालांकि की ग्रुप की दो अन्य कंपनियों अडानी ट्रांसमिशन और अडानी टोटल गैस में गिरावट का दौर जारी रहा। अडानी ट्रांसमिशन के शेयर में पांच प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई जबकि अडानी टोटल गैस में 4.99 प्रतिशत का नुकसान हुआ। अडानी ग्रुप की ज्यादातर कंपनियों के लिए मंगलवार का दिन बाजार के सामान्य रुख के उलट अच्छा रहा। सेंसेक्स 326.23 अंक की गिरावट रही जबकि निफ्टी 88.75 अंक गिरकर बंद हुआ। बाजार में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप की अधिकांश कंपनियों में तेजी रही। आखिर अडानी ग्रुप के किन गुड न्यूज ने टॉनिक का काम किया?

कहां से मिली गुड न्यूज
हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई है और उसका मार्केट कैप 150 अरब डॉलर कम हो गया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अडानी ग्रुप अपने क्रेडिट प्रोफाइल को सुधारने के लिए शेयरों को गिरवी रखकर लिए गए कर्ज को समय से पहले चुकाने की योजना बना रहा है। कंपनी मार्च तक करीब 6,500 करोड़ रुपये के कर्ज का समय से पहले भुगतान कर सकती है। इस रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप के लिए टॉनिक का काम किया। निवेशकों और लेंडर्स का भरोसा कुछ हद तक बहाल होता हुआ दिखा और ग्रुप के शेयरों ने छलांग लगा दी। इसके साथ ही बैंकों ने अडानी एंटरप्राइजेज की क्रेडिट लिमिट रिटेन रखी है। इससे भी इस शेयर को फायदा हुआ।

कॉरपोरेट गवर्नेंस रिसर्च एंड प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्म Stakeholders Empowerment Services (SES) ने कहा है कि अडानी ग्रुप के कर्ज को लेकर जताई जा रही चिंता जरूरत से कुछ ज्यादा हो हो सकती है। उसने एक रिपोर्ट में कहा कि ग्रुप की कंपनियों के पास अपना कर्ज चुकाने के लिए पर्याप्त कैश है। लेकिन अडानी ग्रुप को शेयरहोल्डर्स और लेंडर्स की चिंताओं को दूर करने के लिए किसी तीसरे पक्ष से अपने अकाउंट्स का ऑडिट कराना चाहिए। इससे निवेशकों और लेंडर्स का भरोसा बढ़ेगा और उनकी चिंता दूर होगी।

क्या हैं आरोप
मेहता इक्विटीज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) प्रशांत तापसे ने कहा, ‘अडाणी समूह के शेयरों में तीव्र बढ़त आने के बावजूद निफ्टी का गिरना दिन के कारोबार का एक नकारात्मक पहलू रहा।’ अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर गत 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट आने के बाद से ही भारी गिरावट के दौर से गुजर रहे हैं। एक महीने में ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपये तक गिर चुका है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर शेयरों के भाव बढ़ाने के लिए हेराफेरी करने और वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे। हालांकि, समूह ने इन सभी आरोपों को झूठ और मनगढ़ंत बताते हुए खारिज किया है।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...