16 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीय1877 के बाद सबसे गर्म फरवरी ने बनाया रिकॉर्ड, जानें मार्च में...

1877 के बाद सबसे गर्म फरवरी ने बनाया रिकॉर्ड, जानें मार्च में कैसा रहेगा मौसम का हाल 1877 के बाद सबसे गर्म फरवरी ने बनाया रिकॉर्ड, जानें मार्च में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Published on

नई दिल्ली

देश में इस साल गर्मी रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है। इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि देश भर के लिए 1877 से अब तक कि सबसे गर्म फरवरी रही है। इस साल फरवरी में औसत अधिकतम तापमान 29.54 डिग्री रहा है। गर्मी ने साल 2016 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। साल 2016 में फरवरी का औसत अधिकतम तापमान 29.48 रहा था। खासबात है इस साल देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिल्ली-एनसीआर में भी अधिकतम के साथ ही न्यूनतम पारा भी सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है।

इस बार मार्च से मई के बीच ही चलने लगेगी लू
दिल्ली-एनसीआर में फरवरी में ही गर्मी का अहसास कराने के बाद मार्च भी गर्मी के तेवर कम नहीं होने जा रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार लू मार्च से मई के बीच ही चलने लगेगी। गर्मी को लेकर केंद्र सरकार भी एक्टिव मोड में आ गई है। केंद्र सरकार की तरफ से गर्मी को लेकर एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। मंत्रालय ने लू के दौरान ‘क्या करें और क्या नहीं करें’ को लेकर निर्देश जारी किए हैं। साथ ही दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक घरों से बाहर निकलने से बचने की भी सलाह दी गई है।

दिल्ली एनसीआर में क्या है मौसम का हाल
दिल्ली में मंगलवार को सुबह सुहानी रही। न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो सामान्य से सात डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

मार्च के पहले सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि मार्च के पहले सप्ताह मौसम मिलाजुला रहने का अनुमान है। आईएमडी ने बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा। वहीं, न्यूनतम पारा भी 13 डिग्री सेल्सियस से लेकर 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान 2 और 4 मार्च को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं, 3 मार्च, 5 मार्च और 6 मार्च को आसमान साफ रहेगा।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...