13.2 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedचीन लगाता रहे गुहार, फिर भी भारत को ही सबसे ज्‍यादा तेल...

चीन लगाता रहे गुहार, फिर भी भारत को ही सबसे ज्‍यादा तेल देगा रूस, जानिए ऐसा क्‍यों सोच रहे विशेषज्ञ

Published on

मॉस्‍को

कमोडिटी फर्म केप्‍लर ने भारत और रूस की ऑयल डील पर एक बड़ी बात कही है। केप्‍लर ने कहा है कि भले ही चीन की तरफ से तेल की मांग में सुधार हुआ हो लेकिन इसके बावजूद रूस जितना तेल, भारत को बेच सकता है, उतना बेचेगा। भारत ने एक साल पहले तक रूस से तेल की खरीद ना के बराबर की थी। मगर रूस-यूक्रेन जंग के बाद जब अमेरिका और यूरोपियन यूनियन ने रूस पर प्रतिबंध लगा दिए तो फिर भारत, एक बड़ा बाजार बन गया। फरवरी में भारत ने रूस से 1.85 मिलियन बैरल तेल खरीदा है। केप्‍लर के विक्‍टर काटोना की मानें तो यह आंकड़ा दो बिलियन बैरल प्रतिदिन तक पहुंच सकता है।

चीन पूरा कर सकता है निर्यात
विक्‍टर की मानें तो यह बात सच है कि चीन, रूस का पूरा तेल निर्यात खरीद सकता है। चीन ने जीरो कोविड पॉलिसी को पूरी तरह से खत्‍म कर दिया है। मगर इसके बाद भी रूस, भारत के बाजार को अपने पास रखना चाहता है। रूस मानता है कि भारतीय बाजार काफी आकर्षक है और इसके तेल व्‍यापारियों को बड़ा नियंत्रण कायम करने में मदद मिलेगी। अंतरराष्‍ट्रीय ऊर्जा संस्‍था की मानें तो पिछले महीने रूस ने 2.3 मिलियन बैरल तेल एक दिन में चीन को निर्यात किया था।

चीन के बाद भी भारत अहम
इस साल चीन की तरफ से प्रतिदिन तेल की मांग नौ लाख बैरल तक बढ़ सकती है। महामारी के समय लगाई गई पाबंदियों को खत्‍म कर दिया गया है और अब चीन ज्‍यादा तेल आयात कर सकता है। चीनी रिफाइनरीज भी इस साल ज्‍यादा से ज्‍यादा तेल रूस से खरीदना चाहती हैं। उनके पास शिपिंग की भी क्षमता है। ऐसे में चीन, रूस को कंटेनर के जरिए तेल भेजकर उस आय से दूर करने की सोच रहा होगा जो भारत को तेल निर्यात से उसे हो रही है। विक्‍टर के मुताबिक भारत तक की यात्रा काफी छोटी है।

भारत का प्‍लांट होने वाला है शुरू
एक टैंकर को रूस के पश्चिमी बंदरगाहों से भारत पहुंचने में औसतन 35 दिन लगते हैं जबकि चीन को 40 से 45 दिन। रूस के सबसे बड़े उत्पादक रोसनेफ्ट पीजेएससी की भी नायरा एनर्जी लिमिटेड में 49.13% की हिस्सेदारी है, जिसके पास भारत में दूसरी सबसे बड़ी सुविधा वाडिनार रिफाइनरी और संबंधित शिपिंग सुविधाएं हैं। कटोना ने कहा कि वाडिनार प्‍लांट ने इस महीने रूस से अपना पूरा कच्चा माल पहले ही ले लिया है।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...