13.2 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedक्यों कैंसिल हुआ अक्षय कुमार का 'द एंटरटेनर्स टूर'? टीम ने मांगी...

क्यों कैंसिल हुआ अक्षय कुमार का ‘द एंटरटेनर्स टूर’? टीम ने मांगी माफी

Published on

खिलाड़ी कुमार के शायद अच्छे दिन नहीं चल रहे. पहले तो फिल्म ‘सेल्फी’ बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई. अब जब एक्टर अपनी टीम के साथ फॉरेन टूर पर गए हैं तो इनके कुछ शोज कैंसिल हो गए हैं. खबर आ रही है कि अक्षय कुमार का न्यू जर्सी वाला फॉरेन टूर कैंसिल हो गया है. कहा जा रहा है कि वहां एक्टर के शो के टिकट नहीं बिके, जिसके बाद वहां का टूर कैंसिल करना पड़ा.

न्यू जर्सी के प्रमोटर ‘द एंटरटेनर्स’ ने इस खबर की पुष्टि की है. कहा यह भी जा रहा है कि धर्मा कोर्नरस्टोन एजेंसी ने इस इवेंट को पूरा कॉन्सेप्चुअलाइज किया था, लेकिन लोकल और नेशनल ऑर्गेनाइजर्स के बीच कुछ झड़प हो गई, जिसके बाद एक्टर और उनकी टीम का न्यू जर्सी इवेंट कैंसिल करना पड़ा.

कैंसिल हुआ फॉरेन टूर
फेसबुक पर SAI USA INC ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें स्टेटमेंट लिखा है, “कई बार हमें मुश्किल चीजें चुननी पड़ती हैं. हम आप सभी से माफी मांगते हैं, क्योंकि अक्षय कुमार का ‘द एंटरटेनर्स टूर’ कैंसिल किया जा रहा है. जितने भी लोगों ने टिकट खरीदे थे, उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे.” बता दें कि अक्षय कुमार के साथ इस फॉरेन टूर पर दिशा पाटनी, नोरा फतेही, सोनम बाजवा, मौनी रॉय, जसलीन रॉयल और अपारशक्ति खुराना भी गए हैं.

धर्मा कोर्नरस्टोन में उदय सिंह गौरी को जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है. ‘द एंटरटेनर्स टूर’ ट्रैक पर है. जितनी भी खबरें चल रही हैं वह सब अफवाह है. टीम फ्लाई कर चुकी है. हां, इतना जरूर है कि न्यू जर्सी का शो कैंसिल कर दिया गया है, क्योंकि लोकल और नेशनल ऑर्गेनाइजर के बीच कुछ लड़ाई हो गई है, इसलिए. बाकी के शोज ऑन ट्रैक हैं. शेड्यूल के हिसाब से सारे शोज होंगे. सिर्फ इतना ही नहीं, अक्षय कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर फॉरेन टूर का पूरा शेड्यूल शेयर किया है, जिसमें एटलांटा, डलास, ऑर्लैंडो और ओकलैंड का शेड्यूल शामिल है.

अक्की के करियर ग्राफ की बात करें तो एक्टर की फिल्म ‘सेल्फी’ दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई है. वीकेंड पर भी कलेक्शन धड़ाम से नीचे गिरा है. हालांकि, अक्षय जब फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे तो उनका कहना था कि इस फिल्म के जरिए फैन्स को कॉमेडी का वो रूप देखने को मिलेगा जो आज से पहले उन्होंने कभी नहीं देखा होगा. फिल्म में अक्षय के अलावा इमरान हाशमी और नुसरत भरूचा भी लीड रोल में नजर आईं.

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...