13.2 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedफिसलने के बाद अडानी की लंबी छलांग, अमीरों की लिस्ट में अब...

फिसलने के बाद अडानी की लंबी छलांग, अमीरों की लिस्ट में अब इस नंबर पर पहुंचे

Published on

नई दिल्ली,

बीते एक महीने से भी ज्यादा समय से अरबपतियों की लिस्ट में हर रोज फिसलने के बाद आखिरकार गौतम अडानी को राहत मिली है. मंगलवार की तरह बुधवार को भी Adani Group की कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी आई, जिसके चलते उनकी संपत्ति में भी इजाफा हुआ है. बीते 24 घंटे में अडानी की नेटवर्थ 2.19 अरब डॉलर बढ़ी है और वे अरबपतियों की लिस्ट में चार पायदान ऊपर पहुंचकर 30वें नंबर पर आ गए हैं.

33वें से 30वें पायदान पर छलांग
अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट बीते 24 जनवरी 2023 को पब्लिश हुई थी और इसके अगले ही दिन से गौतम अडानी के बुरे दिन शुरू हो गए थे. इसके बाद से महज एक महीने में ही उनकी नेटवर्थ 80 अरब डॉलर से ज्यादा कम हो गई थी. इस बीच मंगलवार 28 फरवरी को उनकी कंपनियों के शेयरों ने रफ्तार पकड़ी, जो बुधवार को भी जारी रही. इसका असर ये हुआ कि गिरते-गिरते 34वें पायदान पर पहुंचे अडानी की नेटवर्थ में उछाल आया और वो चार पायदान चढ़कर 30वें नंबर पर पहुंच गए. खबर लिखे जाने तक Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, गौतम अडानी की नेटवर्थ 39.9 अरब डॉलर हो गई थी.

हिंडनबर्ग ने कराया भारी नुकसान
Hindenburg के असर के चलते गौतम अडानी के शेयरों में सुनामी आ गई थी और हर रोज उन्हें करीब 3 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ रहा था. शेयरों की कीमतें गिरने के कारण Adani Group का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी गिरकर 100 अरब डॉलर के नीचे पहुंच गया. इस रिपोर्ट के कारण निवेशकों के सेंटिमेंट पर पड़े विपरीत प्रभाव ने उनके हाथ से डीबी पावर, पीटीसी इंडिया और ओरियंट सीमेंट के साथ हुई डील भी छीन लीं. यही नहीं उन्हें अपना 20,000 करोड़ रुपये का फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) भी वापस लेना पड़ा.

अडानी के 5 शेयरों में अपर सर्किट
बुधवार को शेयर बाजार  में कारोबार शुरू होने के साथ ही अडानी के शेयरों ने रफ्तार पकड़ी और पांच शेयरों में दोपहर 12.40 बजे तक अपर सर्किट लग गया. इनमें अडानी पावर, अजानी ग्रीन, अजानी बिल्मर, अडानी ट्रांसमिशन और एनडीटीवी के शेयर शामिल हैं. इसके अलावा Adani Enterprises में 11.73%, Adani Ports में 1.42%, Adani Total Gas में 3.37%, Ambuja Cements Ltd में 2.02% और ACC Ltd के स्टॉक्स में एक फीसदी की तेजी आई.

शेयरों में तेजी से MCap में बढ़ोतरी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को आई तेजी ने अडानी ग्रुप के मार्केट कैप (Adani Group MCap) में करीब 30,000 करोड़ रुपये जोड़े और यह 7.1 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. गौरतलब है कि बीते करीब एक महीने बाद ग्रुप के मार्केट कैप में ये बड़ी वृद्धि देखने को मिली है. मार्केट कैप में बीते दिनों आई गिरावट पर नजर डालें तो Adani Group की वैल्यू 24 जनवरी के बाद से लगभग 12 लाख करोड़ रुपये कम हो गई थी.

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...