16 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयड्रैगन को कड़ी चुनौती! चीन बॉर्डर पर बनेगा देश का सबसे बड़ा...

ड्रैगन को कड़ी चुनौती! चीन बॉर्डर पर बनेगा देश का सबसे बड़ा हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट

Published on

नई दिल्ली

सरकार ने चीन सीमा पर देश का सबसे बड़ा हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है। 2,880 मेगावाट का यह प्रोजेक्ट अरुणाचल प्रदेश के दिबांग जिले में दिबांग नदी पर बनाया जाएगा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक दिबांग मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट को नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHPC) विकसित करेगी। इसकी अनुमानित लागत 31,876.39 करोड़ रुपये है। इसे पूरा होने में करीब नौ साल का वक्त लगेगा। भारत सरकार का यह फैसला चीन के लिए सख्त संदेश माना जा रहा है। चीन दावा करता आया है कि अरुणाचल प्रदेश तिब्बत का हिस्सा है। यह वजह है कि वह अरुणाचल प्रदेश में विकास परियोजनाओं का विरोध करता आया है।

इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य फ्लड कंट्रोल है। इसकी ऊंचाई 278 मीटर होगी और यह देश का सबसे ऊंचा बांध होगा। इसमें एक अंडर ग्राउंड पावर हाउस बनेगा और साथ ही छह होर्सशू शेप टनल बनाए जाएंगी। पूरा होने के बाद अरुणाचल प्रदेश सरकार को इसमें से 1346.76 एमयू यानी 12% बिजली फ्री मिलेगी। एक फीसदी फ्री बिजली लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड में दी जाएगी। इस तरह बांध के 40 साल के प्रोजेक्ट लाइफ में अरुणाचल को 26,785 करोड़ रुपये की फ्री बिजली मिलेगी। प्रोजेक्ट की लागत में से 241 करोड़ रुपये स्थानीय लोगों की संस्कृति और पहचान को सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के बनने से स्थानीय स्तर पर कई लोगों को रोजगार मिलेगा।

सबसे ऊंचा बांध
अभी देश में सबसे बड़ा हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट उत्तराखंड के टिहरी में है। 2400 मेगावाट क्षमता वाला यह प्रोजेक्ट 1978 में बनना शुरू हुआ था और इससे बिजली उत्पादन 2006 में शुरू हुआ। इससे यूएसएसआर की सहायता से बनाया गया है। यह दुनिया का आठवां और एशिया का दूसरे सबसे ऊंचा बांध है। इसकी ऊंचाई 260.5 मीटर है। इससे कई राज्यों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान को पीने के पानी की भी आपूर्ति होती है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...