13.2 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedकच्चा बादाम गाने वाले भुबन के बिगड़े हालात, कमाई हुई बंद, ये...

कच्चा बादाम गाने वाले भुबन के बिगड़े हालात, कमाई हुई बंद, ये बताते हुए रो पड़े

Published on

नई दिल्ली,

‘कच्चा बादाम’ गाकर वायरल हुए सिंगर भुबन बड्याकर अब मुश्किल में फंस गए हैं. जिस गाने से उन्हें इतनी शोहरत मिली है, अब उसी गाने को वो गा नहीं पा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि जैसे ही इस गाने के साथ वो वीडियो या सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, तो उन्हें कॉपीराइट भेजकर रोका जा रहा है.

मुश्किल में कच्चा बादाम फेम सिंगर
आजतक बांगला से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस गाने पर कॉपीराइट से परेशान हो गए हैं. इसके चलते उन्हें अब शो नहीं मिल रहे, कुछ कमाई नहीं हो रही है. बता दें कि भुबन पिछले साल तब चर्चा में आए थे, जब उनका मूंगफली बेचते हुए एक वीडियो सामने आया था. लोगों को वो क्लिप इतनी पसंद आई थी कि भुबन रातोरात स्टार बन गए थे. लोग उनके गाने पर खूब रील्स बना रहे थे.

उन्होंने बातचीत में कहा- गोपाल नाम के एक शख्स ने उन्हें 3 लाख रुपये देकर कहा था कि वो अपने Youtube चैनल पर इस गाने को चलाएंगे. इसके लिए उन्हें ये पैसे दिए. भुबन का आरोप है कि अब जब भी कहीं वो इस गाने को गाते हैं और उसे पोस्ट करते हैं तो कॉपीराइट क्लेम आ जाता है. भुबन का कहना है कि ऐसा करने की वजह पूछने पर वो शख्स कहता है कि मैंने कॉपीराइट खरीद लिया है.

भुबन का आगे कहना है- उस शख्स ने पैसे देते समय कुछ कागजात पर भी साइन करवा लिया था. मैं तो एक अनपढ़ इंसान हूं. मुझे तो ये सब समझ नहीं आता. और इसी के चलते मेरा फायदा उठाया गया है.

सिंगर के बिगड़ रहे हालात
सभी जानते हैं कि इस गाने के बाद भुबन को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी. वो रातोरात मशहूर हो गए थे. उन्हें खूब शो मिले, जमकर कमाई भी हुई थी. इसके बाद उन्होंने अपने गांव में घर बनवाने की सोची थी. लेकिन अब मौजूदा हालात फिर से बिगड़ने लगे हैं. उनके घर निर्माण का कामकाज रुक गया है. भुबन को अब चिंता सता रही है कि अगर कॉपीराइट का ये मामला ऐसे ही रहा तो आगे उनका घर कैसे चलेगा. उन्हें फिर रोजी रोटी का संकट हो जाएगा.

उन्होंने कहा- फिलहाल कामकाज नहीं मिल रहा है. अब शो में मैं वो गाना तो गा नहीं पाता. छोटा-मोटा काम करते महीने का कुछ हजार रुपयों की कमाई हो पा रही है. उसी से फिलहाल जीवन चला रहे हैं. मुझे पता नहीं आगे कितने दिन ऐसे चलेगा. ये बताते हुए भुबन भावुक हो गए और रोने लगे. जानकारी के मुताबिक, गोपाल नाम के उस शख्स के खिलाफ अदालत में केस किया गया है. दुबराजपुर थाने के ऑफिसर इंचार्ज का कहना है कि भुवन को एग्रीमेंट के कागजात लेकर कई बार थाने बुलाया गया है. पर वो नहीं आए. अगर वो आते हैं, शिकायत होती है तो फिर जांच शुरू हो जाएगी.

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...