13.2 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedCJI चंद्रचूड़ ने अडानी-हिंडनबर्ग मुद्दे पर दिया बड़ा फैसला! बनाई गई 6...

CJI चंद्रचूड़ ने अडानी-हिंडनबर्ग मुद्दे पर दिया बड़ा फैसला! बनाई गई 6 सदस्यों वाली एक्सपर्ट कमेटी

Published on

नई दिल्ली

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के आधार पर भारतीय अरबपति गौतम अडानी पर लगाए गए आरोपों की जांच कराने की मांग वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच करने के लिए एक 6 सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी के गठन का आदेश दिया है। इसके साथ ही सेबी (SEBI) को गड़बड़ी जांच जारी रखने का भी आदेश दिया है।

कोर्ट में दायर याचिकाओं में मांग की गई थी अडानी मामले में जांच हो। इसके साथ ही इन याचिकाओं में कहा गया था कि अडानी के शेयर गिरने और निवेशकों को हुए नुकसान के मामले में hindenburg के मालिक की जांच हो। सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग में जांच होने की बात भी इन याचिकाओं में कही गई थी।

बता दें कि इससे पहले कोर्ट ने सुनवाई के बाद फाइनेंशियल सेक्टर में अनियमितताओं को रोकने के लिए सरकार से जवाब मांगा था। केंद्र सरकार ने कहा कि वो इस मामले में जांच कर रही है। जबकि कोर्ट में सेबी ने अपने जवाब में कहा कि उसने मार्केट में स्थिरता लाने और निवेशकों की पूंजी बचाने के लिए जो भी तरीके मौजूद हैं, उसका इस्तेमाल किया।

SEBI को गड़बड़ी की जांच का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रडूड़  ने सेबी की जांच जारी रखने का भी निर्देश दिया। SEBI स्टॉक मार्केट में मैनिपुलेशन की जांच करेगी। और अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी। सेबी यह जांच करेगी कि किस तरह अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद शेयर बाजार में बड़ा उथल-पुथल हुआ।

सुप्रीम कोर्ट ने किया 6 सदस्य वाली कमेटी का गठन
एक्सपर्ट कमेटी जिसका गठन सुप्रीम कोर्ट कर रही है वो सेबी की शक्तियों का अतिक्रमण नहीं करेगी। यह कमेटी 2 महीने में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। भारतीय निवेशकों को मार्केट की उथल-पुथल को रोकने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित की गई विशेषज्ञ कमेटी में 6 सदस्य होंगे। इस कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड जज जस्टिस एएम सप्रे होंगे। इसके अलावा इस कमेटी में ओपी भट्ट, जस्टिस जेपी देवधर, केवी कामत, नन्दन नीलेकेनी और सोमशेखर सुंदरेशन भी शामिल होंगे।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...